विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहस्यमय बुखार से दूसरी बेटी की भी मौत, कई और बीमार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 23 Sep 2018 11:57 PM (IST)

विकास खंड कुरावली के गांव अलूपुरा में चार दिनों के अंदर एक ही परिवार की दो बेटियों की रहस्यमय बुखार ...और पढ़ें

रहस्यमय बुखार से दूसरी बेटी की भी मौत, कई और बीमार
रहस्यमय बुखार से दूसरी बेटी की भी मौत, कई और बीमार

संसू, कुरावली (मैनपुरी): विकास खंड कुरावली के गांव अलूपुरा में चार दिनों के अंदर एक ही परिवार की दो बेटियों की रहस्यमय बुखार से मौत हो गई। जबकि, परिवार के दूसरे सदस्यों का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों की जांच कराई है। खुद स्वास्थ्य अधिकारी भी रहस्यमय मौतों को लेकर फिलहाल अनभिज्ञ है।

गांव अलूपुरा निवासी राजबहादुर मजदूरी करते हैं। शनिवार की सुबह से उनकी बेटी पूजा (20) को बुखार था। रात में अचानक तबियत खराब हुई और गला पूरी तरह से रुंध गया। सीएचसी से डॉक्टरों ने पहले जिला अस्पताल रेफर किया उसके बाद यहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में युवती की मौत हो गई। चार दिनों के अंदर परिवार की दूसरी बेटी की मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है।

20 सितंबर को प्रियंका (14) की भी तबियत खराब थी। पहले बुखार आया फिर बाद में गला रुंधने की समस्या हुई थी। उपचार के दौरान दिल्ली में ही प्रियंका ने भी दम तोड़ दिया था। इतना ही नहीं राजबहादुर की पत्नी सीमा, पुत्र गौरव के अलावा ¨पकी पत्नी मानपाल और पुत्री काजल (17) भी इसी बीमारी से पीड़ित हैं। रहस्यमय बीमारी से हुई मौतों की सूचना मिलते ही देर शाम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी कुरावली डॉ. मुनींद्र ¨सह के साथ टीम लेकर गांव पहुंचे। चिकित्सकों ने परिवार के सभी सदस्यों के रक्त का सैंपल लेने के साथ जांच शुरू कर दी है।