हत्यारोपित के पशुओं को चौथे दिन मिला चारा पानी
हत्यारोपित के पशुओं को चार दिन बाद चारा पानी नसीब हुआ। ये सब दैनिक जागरण की खबर से संभव हो सका। पहले पुलिस कर्मियों ने खुद पशुओं को चारा दिया
संसू, दन्नाहार (मैनपुरी): हत्यारोपित के पशुओं को चार दिन बाद चारा पानी नसीब हुआ। ये सब दैनिक जागरण की खबर से संभव हो सका। पहले पुलिस कर्मियों ने खुद पशुओं को चारा दिया फिर एक युवक को सुरक्षा की गारंटी देकर उसके जरिए जानवरों के चारे पानी का इंतजाम कराया।
दन्नाहार के गांव नगला मही निवासी दलवीर ¨सह को गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट गांव के रामवीर और उसके परिजनों के विरुद्ध दर्ज की गई थी। घटना से गांव में तनाव फैल गया था। आरोपित घटना के बाद से ही फरार हो गए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारोपित के घर तोड़फोड़ और आगजनी की योजना बनाई थी। जानकारी होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। हत्यारोपित के घर पुलिस तैनात कर दी गई।
घटना के बाद से ही हत्यारोपित के जानवर भूखे प्यासे बंधे थे। मृतक पक्ष की नाराजगी से बचने के लिए गांव के लोग चारा पानी देने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस भी जानवरों को लेकर बेखबर थी। रविवार के अंक में दैनिक जागरण ने जानवरों के भूखे प्यासे होने का समाचार प्रकाशित किया था। जिसका असर हुआ। पहले पुलिस कर्मियों ने भूखे पशुओं को चारा दिया फिर गांव के एक युवक को पुशओं की देखभाल के लिए तैयार किया। इस युवक ने पशुओं को चारा पानी देना शुरू कर दिया है। वहीं कोई हत्यारोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इंस्पेक्टर दन्नाहार रमाकर ¨सह ने बताया कि हत्यारोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।