विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Lok Sabha Result: मैनपुरी में डिंपल यादव आगे, भाजपा के रघुराज पिछड़े, मतगणना की देखिए तस्वीरें

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 09:19 AM (IST)

Mainpuri Lok Sabha Result नवीन मंडी में आठ बजे से शुरू हुई मतगणना। पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम की गिनती। ...और पढ़ें

Mainpuri Lok Sabha Seat Result: सपा और भाजपा के बीच किसके सिर सजेगा ताज फैसला आज।
Mainpuri Lok Sabha Seat Result: सपा और भाजपा के बीच किसके सिर सजेगा ताज फैसला आज।

मैनपुरी, जागरण टीम। दो दिन के इंतजार के बाद आखिरकार फैसले की घड़ी आ गई। गुरुवार को आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे चर्चित मैनपुरी संसदीय सीट के उप चुनाव की मतगणना का परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। सपा से डिंपल यादव और भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य आमने- सामने हैं। इन दोनों के अलावा चार और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी होना है, लेकिन सीधा मुकाबला सपा और भाजपा में ही माना जा रहा है। जसवंतनगर के शुरुआती रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पीछे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट खुल रहे हैं।

पांच दिसम्बर को हुआ था मतदान

पांच दिसंबर को सोमवार को संसदीय सीट के 2239 बूथों पर 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 56 टेबिलों पर 168 कर्मचारी काउंटिंग के लिए जुटे है। मैनपुरी नवीन मंडी में मतगणना के लिए विधानसभावार व्यवस्था कराई गई है। कुल चार पंडाल हैं। हर एक पंडाल में 14-14 टेबिलों की व्यवस्था है। चार पंडालों में कुल 56 टेबिलों पर मतगणना का कार्य हो रहा है। प्रत्येक टेबिल पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी है। इस हिसाब से 56 टेबिलों पर कुल 168 कर्मचारी मतगणना के कार्य में लगे हैं। इसके अलावा आरओ पंडाल में 30 अतिरिक्त टेबिलें रखवाई गई हैं। यहां पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। जसवंतनगर विधानसभा की मतगणना का काम इटावा में होगा।

ये है व्यवस्था

  • सुबह 5:30 बजे से कर्मचारियों को मतगणना स्थल में प्रवेश किया
  • मंडी के गेट नंबर दो से पत्रकारों को प्रवेश दिया
  • वाहन मंडी परिसर में बने स्टैंड पर खडे़ कराए गए
  • मंडी के गेट नंबर तीन से एजेंटों, प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को प्रवेश मिला
  • मतगणना के परिणामों की सूचना के लिए मंडी परिसर के अलावा मुख्य गेट पर लाउडस्पीकर लगवाए गए
  • मतगणना वाले प्रत्येक पंडाल में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं

मैनपुरी लोकसभा सीट के आंकडे़

  • कुल मतदाता : 1550552
  • मतदान हुआ था 54.37 प्रतिशत

विधानसभावार मत प्रतिशत विधानसभा - मतदान प्रतिशत

  • जसवंतनगर-58.27
  • किशनी -55.0
  • करहल- 54.2
  • मैनपुरी- 53.2
  • भोगांव-51.20

मतदान केंद्रों की स्थिति

मतदान केंद्र- 1608 मतदान स्थल- 2239

इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

कुल प्रत्याशी : छहप्रत्याशी - दल -चुनाव चिन्हरघुराज सिंह शाक्य - भाजपा - कमल का फूलडिंपल यादव - सपा - साइकिलप्रमोद कुमार यादव - भारतीय कृषक दल- गन्ना किसानभूपेंद्र यादव- राष्ट्रीय शोषित पार्टी- कांच का गिलाससुषमा देवी- निर्दलीय- बल्ला (बैट)सुरेश चंद- निर्दलीय- आइसक्रीम