Move to Jagran APP

गड्ढा भरने के बजाय लगा दिया लाल झंडा

मैनपुरी जासं। गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करने वाले जिम्मेदारों का हाल देखिए। सप्ताह भर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे गड्ढे को भरने की बजाय उसमें लाल रंग का झंडा लगा खतरे का संकेत दे दिया है। लगातार जलभराव के कारण यहां अनहोनी का खतरा बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 06:08 AM (IST)
गड्ढा भरने के बजाय लगा दिया लाल झंडा
गड्ढा भरने के बजाय लगा दिया लाल झंडा

जासं, मैनपुरी : गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करने वाले जिम्मेदारों का हाल देखिए। सप्ताहभर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे गड्ढे को भरने की बजाय उसमें लाल रंग का झंडा लगा खतरे का संकेत दे दिया है। लगातार जलभराव के कारण यहां अनहोनी का खतरा बढ़ गया है।

loksabha election banner

शहर में क्रिश्चियन तिराहा मोड़ पर एक चेंबर बना हुआ है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में मिट्टी धंसकने के कारण चेंबर के आसपास गड्ढा हो गया था। नाली की सफाई न होने के कारण गंदा पानी फुटपाथ पर भर रहा है। नाली का यह गंदा पानी लगातार भर रहा है, जिसकी वजह से चेंबर के पास गहरा गड्ढा हो गया है। मुख्य तिराहा होने की वजह से यहां से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं।

जलभराव की वजह के कारण सबसे ज्यादा परेशानी रात में होती है। यह गड्ढा नजर नहीं आता है। मरम्मत कराने की बजाय यहां जिम्मेदारों ने लाल रंग का झंडा लगा दिया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद भारती का कहना है कि नालियों की सफाई करा जलनिकासी का प्रबंध कराया जाएगा। गड्ढे के आसपास इंतजाम कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.