कोरोना से लड़ने को तैयार स्वास्थ्य महकमा
बढ़ते संक्रमण को देख 700 बैड का कराया इंतजाम एल-1 वार्ड और आइसोलेशन सेंटर अलर्ट मोड पर
जासं, मैनपुरी: कोरोना वायरस की बेकाबू होती रफ्तार को देख जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग भी व्यवस्थाओं के इंतजाम में जुट गया है। बढ़ते संक्रमण को देख 700 बैड का इंतजाम कराया गया है। वहीं एल-1 वार्ड और आइसोलेशन सेंटर को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिले में कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ने लगा है। प्रशासन इस मामले में किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहता। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेढ़ महीने से भोगांव में संचालित होने वाले एल-1 वार्ड और सीएचसी भोगांव के आइसोलेशन सेंटर को स्थगित कर दिया गया था। अब एल-1 वार्ड 500 बैड औरसीएचसी पर 30 बैड की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें यहां भर्ती किया जा सके। जिला महिला अस्पताल के एल-2 कोविड सेंटर संचालित है। हालांकि, अभी यहां मरीज कम हैं। अब यहां 100 बैड की व्यवस्था की जा रही है।
ये हैं इंतजाम
500 बैड एल-1 वार्ड भोगांव।
100 बैड एल-टू वार्ड में।
30 बैड सीएचसी भोगांव में।
14 वेंटीलेटर
35 जंबो आक्सीजन सिलिडर।
75 सामान्य आक्सीजन सिलिडर
583 सर्विलांस टीमें
1166 कुल कंटेनमेंट जोन
72 एक्टिव जोन हम पूरी तरह से तैयार हैं। प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर अब सैंपलिग कराए जाने की तैयारी की जा रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि लक्षण प्रतीत होने पर वे खुद जांच कराएं। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
डा. एके पांडेय, सीएमओ। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चला अभियान
जासं, मैनपुरी : कोविड-19 को लेकर तमाम लोग लापरवाही बरत रहे हैं। रविवार शाम पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों के चालान काटे।
शहर कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह और यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों से करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बरनाहल के थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने भदौलपुर चौराहे पर बिना मास्क लगाए बाइक चला रहे कई लोगों के चालान काटे। बिछवां एसओ नरेंद्र पाल सिंह ने कस्बा में करीब 40 लोगों के चालान काटे। किशनी में एसओ अजीत सिंह ने खिदरपुर, विधूना चौराहा, रामनगर चौराहा पर चेकिग कर 50 लोगों के चालान काटे गए। एसडीएम किशनी रामशकल मौर्य ने बाजार में मुनादी कराकर लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी। बिना मास्क लगाए 45 लोगों से वसूला जुर्माना
संसू, भोगांव: कस्बा में कोरोना वायरस को लेकर लोग बेपरवाह बने हुए हैं। इसी के तहत रविवार को एसडीएम सुधीर कुमार सोनी ने तहसीलदार अजीत कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह के साथ जीटी रोड स्थित चौराहा के समीप अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए 45 दुकानदारों से 22.5 हजार रुपये जुर्माना वसूला। एसडीएम ने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप, बलराम, प्रमोद यादव मौजूद रहे।