छात्राओं ने देवी मंदिर पर महिलाओं को किया जागरूक
अभी खतरा टला नहीं है आप बिना मास्क के ही मंदिर चली आई। खुद क
मैनपुरी, जागरण संवाददाता: अभी खतरा टला नहीं है, आप बिना मास्क के ही मंदिर चली आई। खुद के साथ दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रही हो। मास्क लगाकर ही मंदिर आना चाहिए। यह संकल्प लेकर ही मंदिर से जाना होगा।
कुछ ऐसे विचारों के साथ शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने शनिवार को शहर के शीतला माता मंदिर पर बिना मास्क आने वाली महिला श्रद्धालुओं जागरूक किया। छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और युवतियों को आपातकालीन नंबरों की जानकारी देकर अपराध और अपराधी के बारे जानकारी देने को भी समझाया। छात्राओं ने नोडल प्रभारी आशा शर्मा के नेतृत्व में पट बंद होने के बाद भी बिना मास्क आई महिलाओं को समझाया। हाथ सैनिटाइज कराने के बाद उनको मास्क पहनने के लाभ भी बताए गए। एनएसएस प्रभारी बीना राजपूत और गाइड प्रभारी शैली पांडेय ने महिलाओं और युवतियों को खुद की रक्षा के लिए तैयार होने के लिए समझाया।
वहीं, कु. आरसी कन्या इंटर कालेज में महिला सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति की महिला हेल्प डेस्क तैयार कराई गई। महिलाओं को सहायता और सुरक्षा चक्र के सभी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया। उप प्रधानाचार्या रजनी कुशवाह ने कोरोना बचाव के बारे में बताते हुए मास्क बांटे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने घर- घर जाकर महिलाओं को अधिकारों- कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की देखभाल कार्यक्रम अधिकारी प्रीती कुमारी ने की। इस दौरान ज्योत्सना कठेरिया, नीतू वर्मा, प्रियंका, कल्पना, पूनम, सुनीता, प्रियंका, क्रान्ति, संध्या भदौरिया, दिनेश सोलंकी, रंजीत, महेन्द्र और मनोरमा आदि उपस्थित रहे।