विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्फी...जलेबी...लड्डू और फिंगर चिप्स, सब निकले खराब; मैनपुरी में एफएसडीए की टीम ने कराए नष्ट

By Veerbhan Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 14 Aug 2026 10:32 PM (IST)

त्योहारों से पहले मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न दुकानों ...और पढ़ें

मैनपुरी में मिठाई की दुकान पर जांच करने पहुंची टीम।

मैनपुरी में मिठाई की दुकान पर जांच करने पहुंची टीम।

HighLights

  1. मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा टीम ने की औचक जांच।

  2. नमूने जांच को भेजे, दुकानदारों को नोटिस जारी किए।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। त्योहार के पास आते ही मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री भी तेज हो गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में जिले में अलग-अलग स्थानों पर जांच की। बड़ी मात्रा में बरफी, जलेबी, लड्डू और फिंगर चिप्स सब दूषित मिले। दूषित सामग्री को नष्ट कराने के साथ नमूने भरकर जांच को भेजे हैं।

दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा गुरुवार व शुक्रवार को अलग-अलग बाजारों में नमूने भरे गए। ईशन नदी तिराहा स्थित विपिन मिष्ठान भंडार पर 20 किग्रा दूषित लड्डू बिक्री को छिपाकर रखे गए। महावीर स्वीट्स पर 25 किग्रा खराब बरफी व जलेबी बरामद हुईं। सोनू मिष्ठान भंडार पर से भी दूषित सामग्री मिली

सभी को नष्ट कराया गया। बेवर में सुदीप मिष्ठान भंडार पर 15 किग्रा दूषित बरफी, हिमांशु फास्ट फूड कार्नर पर 10 किग्रा रंगीन खराब फिंगर चिप्स, अंकित फास्ट फूड कार्नर पर आठ किग्रा रंगीन खराब फिंगर चिप्स को नष्ट कराया गया।

भोगांव में अनुज श्रीवास्तव की मिष्ठान दुकान से बूंदी लड्डू का, कन्हैया स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। राजेश मिष्ठान भंडार के स्टोर पर फ्रिज में गंदगी का ढेर मिला। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि करहल चौराहा पर उदयवीर मिष्ठान भंडार पर पांच किग्रा खराब घेवर रखा हुआ था। कन्हैया मिष्ठान भंडार पर दो किग्रा खराब चटनी नष्ट कराई। आगरा रोड पर ब्रह्मदेव मिष्ठान भंडार से 10 किग्रा पुरानी दूषित मिठाई व जलेबी फिंकवाई। लाल मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया

सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।