जनपद के विकास में नहीं रहेगी कोई कमी
मैनपुरी: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार मैनपुरी पहुंचे सांसद हरनाथ ¨सह यादव का जोरदार
मैनपुरी: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार मैनपुरी पहुंचे सांसद हरनाथ ¨सह यादव का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर शुभ¨चतकों व समर्थकों ने अभिनंदन किया। वीवीआइपी कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध कराए गए थे। रविवार की सुबह एक्सप्रेस-वे करहल पर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के साथ पहुंचे। दर्जनों समर्थकों ने उनका जोशीला स्वागत किया। यहां माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। नारेबाजी के साथ काफिला जैसे ही कस्बा करहल पहुंचा तो रास्ते में जगह-जगह पर समर्थकों ने स्वागत किया। यहां भ्रमरेश कुमार यादव, अर¨वद गुप्ता, रमाकांत दुबे, विपिन यादव, अरुण कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे। करहल चौराहा पर नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अहिबरन ¨सह राजपूत की अगुवाई में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। यहां समर्थकों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जिले के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
शहर में संता-बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, कचहरी रोड, जेल चौराहा और कुरावली में भी उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक आलोक गुप्ता, नरेंद्र ¨सह राठौर, अर¨वद तोमर, शिवओंकारनाथ पचौरी, राहुल चतुर्वेदी, राहुल राठौर, मंजूषा चौहान, ममता राजपूत, प्रेम ¨सह, करनपाल ¨सह, रमा तिवारी, शेर¨सह भदौरिया, सोम गुप्ता, अनुराग पांडेय, प्रदीप ¨सह चौहान, अनूप मिश्रा, सौरभ दुबे, शीलेंद्र दुबे, धनेश मिश्रा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
वीआइपी काफिले ने रोकी राहगीरों की राह
वीआइपी काफिले को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए थे। क्रिश्चियन तिराहा से बड़ा चौराहा तक तिपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। दोपहर लगभग 12:35 बजे जैसे ही सांसद हरनाथ ¨सह का काफिला बड़ा चौराहा पर पहुंचा तो पैदल गुजर रहे राहगीरों को भी रोक दिया गया। काफिले के साथ चल रहीं आधा सैकड़ा से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों को गुजारने में ही आधा घंटा से ज्यादा का समय लग गया। स्थिति यह रही कि काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही।