टिकैत की प्रतिमा हटाने पर भड़के किसान
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : इलाहाबाद में लगी भाकियू संस्थापक महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने स
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : इलाहाबाद में लगी भाकियू संस्थापक महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर दोबारा प्रतिमा स्थापित नहीं कराई तो उग्र आंदोलन होगा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की दोपहर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष तिलक ¨सह राजपूत ने कहा कि इलाहाबाद में टिकैत की प्रतिमा को साजिशवश हटाया गया है। यह अधिकारियों की दूषित मानसिकता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मूर्तियां हटवानी ही हैं तो ऐसे नेताओं की हटवाई जाएं। जो जनता के साथ धोखा करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र प्रसाद दुबे, राजा ठाकुर, रामनरेश पाल, उपेंद्र शाक्य, दिनेश ¨सह, निखिल चंदेल, सुरेंद्र ¨सह, अनुज यादव आदि मौजूद थे।