विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालक और श्वांस रोग से दो बुजुर्ग की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 01 Dec 2019 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:07 AM (IST)

मैनपुरी जासं। मौसम का बदलाव का असर सेहत पर दिख रहा है। बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ ...और पढ़ें

बुखार से बालक और श्वांस रोग से दो बुजुर्ग की मौत
बुखार से बालक और श्वांस रोग से दो बुजुर्ग की मौत

जासं, मैनपुरी: बुखार अब भी नहीं थम रहा है। निमोनिया से एक बालक ने दम तोड़ दिया, वहीं श्वांस रोग से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित दर्जनभर मरीजों को सैफई रेफर किया गया है।

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित मरीज उमड़े। शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी कुनाल (2 माह) पुत्र पंकज सिंह निमोनिया से बीमार थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुहल्ला सरावग्यान निवासी सतीश चंद्र जैन (65) को भी श्वांस रोग से हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। कस्बा बिछवां निवासी गिरंद सिंह (75) को श्वांस रोग से हालत बिगड़ने पर गैसपिग की हालत में इमरजेंसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

ईएमओ डॉ. राजेश यादव का कहना है कि बुखार से लगातार मरीज इमरजेंसी पहुंच रहे हैं। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर निवासी वरुणी (24) को बुखार, ज्योंती तिराहा निवासी आराध्या (5) पुत्री अनिरुद्ध व बिछवां के भनौत निवासी सुंदरी (नौ माह) पुत्री राघवेंद्र को बुखार व दौरे पड़ने और अथर्व (ढाई माह) पुत्र हर्षित को बुखार से हालत बिगड़ने पर सैफई के लिए रेफर किया गया है।