विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बच्ची समेत दो लोगों की मौत, कई भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Oct 2019 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:18 AM (IST)

मैनपुरी जासं। बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बालिका समेत बुजुर्ग की मौत हो ...और पढ़ें

बुखार से बच्ची समेत दो लोगों की मौत, कई भर्ती
बुखार से बच्ची समेत दो लोगों की मौत, कई भर्ती

जासं, मैनपुरी : बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बालिका और बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं दर्जनों मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अब मलेरिया और वायरल ने पैर पसार लिए हैं। गंभीर हालत में आधा दर्जन को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

सोमवार को जिला शाहजहांपुर के गांव नगला पुआ निवासी मदनपाल (65) ने बुखार और श्वांस रोग से दम तोड़ दिया। वे शहर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे, जहां उनकी तबियत बिगड़ गई। सुबह परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के भांवत चौराहा निवासी मिष्ठी (6) बुखार से पीड़ित थी। परिजन झोलाछाप से ही उपचार दिला रहे थे। सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन इमरजेंसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोपहर में स्थिति यह हो गई कि इमरजेंसी में एक भी बिस्तर खाली न रहा। एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती कराना पड़ा।