Move to Jagran APP

Mainpuri Crime News: दुष्कर्म पीड़िता ने कर दिया समझौते से इन्कार, अदालत जाने से पहले पीटा, लोग बने तमाशबीन

Mainpuri Crime News मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र का मामला। तीन महीने पहले महिला से घर में घुसकर किया था दुष्कर्म। पुलिस से मदद न मिलती देख महिला ने लिया था कोर्ट का सहारा। शुक्रवार को होने थे कोर्ट में बयान दर्ज। अदालत जाने से पहले ही दबंगाें ने पीटा।

By Dileep SharmaEdited By: Prateek GuptaPublished: Fri, 07 Oct 2022 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:21 PM (IST)
Mainpuri Crime News: दुष्कर्म पीड़िता ने कर दिया समझौते से इन्कार, अदालत जाने से पहले पीटा, लोग बने तमाशबीन
Mainpuri Crime News: समझौते से इन्कार करने पर दुष्कर्म पीड़िता को सड़क पर लिटाकर पीटतीं दबंग परिवार की महिलाएं।

मैनपुरी, जागरण टीम। दुष्कर्म के मामले में समझौता करने से इन्कार पर दबंगों ने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह अचेत हो गई। होश आने पर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला पर हमले की घटना से हर कोई हैरान है।

loksabha election banner

घर में घुसकर किया था दुष्कर्म

घिरोर क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला के मुताबिक तीन माह पहले मुहल्ले के मुन्ना व उसके साथियों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसलिए उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट में कार्रवाई करते ही मुन्ना पक्ष ने उस पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे गवाही देने से रोक रहे थे।

अदालत जाने से पहले घेरा

शुक्रवार को कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराने के लिए तारीख निर्धारित की गई थी। पीड़ित महिला अदालत जा रही थी तभी मुन्ना, नीटू, सीमा, उर्वशी ने उसे रास्ते में घेर लिया और समझौता करने व तारीख पर न जाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इन्कार किया तो आरोपित पक्ष ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपितों के खौफ के चलते कोई भी उसे बचाने नहीं पहुंचा।

किसी युवक ने हिम्मत दिखा बनाया वीडियाे

मौके पर मौजूद एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। बेरहमी से पिटाई के चलते महिला कुछ देर अचेत पड़ी रही। होश आने पर उसने आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। एसओ नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.