Move to Jagran APP

भतीजियों के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

क्षेत्र के एक गांव की निवासी तीन किशोरियां अपने चाचा की पिटाई स

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 04:38 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 04:38 AM (IST)
भतीजियों के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार
भतीजियों के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

कुरावली, जागरण संवाददाता : क्षेत्र के एक गांव की निवासी तीन किशोरियां अपने चाचा की पिटाई से भयभीत होकर शुक्रवार को घर से चली आई थी। पुलिस ने किशोरियों को उनकी विवाहित बहन के सुपुर्द कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित चाचा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार:

कुरावली कस्बा के मुहला फर्दखाना निवासी रंजीत एक बालक के गले में पहनी सोने की हाय तोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे दबोच लिया था। पुलिस ने उसे चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

खेत में रखे में धान की फसल में लगाई आग : करहल क्षेत्र के गांव नगला धारा निवासी राजवीर सिंह ने अपने खेत में खड़ी पांच बीघा फसल काटकर खेत में ही ढेर लगा दिया था। शनिवार को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इससे धान जलकर नष्ट हो गया। धान स्वामी ने तहरीर दी है।

युवती पर फब्तियां कसने का आरोप : बिछवां क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती शुक्रवार शाम बाजार कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में सचिन निवासी बिछवां ने उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। युवती के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बाजार गया युवक लापता :

किशनी क्षेत्र के गांव हिरौली निवासी नाहर सिंह पुत्र रामनाथ बुधवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लौटकर घर नहीं आए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। स्वजन ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक ने खाई फिनायल की गोलियां :

कुरावली क्षेत्र के गांव नगला जई निवासी मुकेश कुमार ने शनिवार को घर में रखी फिनायल की गोलियां खा लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।

मारपीट कर तीन को घायल किया :

भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी सतेंद्र को उसके गांव के ब्रजेंद्र पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए उसके माता-पिता को भी मारापीटा। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

महिला को मारपीट कर घायल किया :

भोगांव क्षेत्र के गांव कुलीपुर निवासी नीरू पत्नी सुखवीर को गांव के अमित पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।

जेब से मोबाइल निकाल रहा युवक दबोचा : बेवर में शनिवार शाम बेवर बस स्टैंड पर एक युवक यात्री की जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी फरार हो गया। युवक ने अपना नाम राहुल निवासी गिहार कालोनी करहल बताया है।

गुमराह कर खाते से ट्रांसफर कराई नकदी: थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला हरीराम निवासी जगमोहन ने थाना एलाऊ में दी गई तहरीर में कहा है कि किसी जालसाज ने फोन कर खुद को रिश्तेदार बताया और गुमराह कर फोन-पे के माध्यम से उनके खाते से 52900 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है।

विमल दुबे बने दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष : भोगांव तहसील परिसर में बैनामा दस्तावेज लेखक संघ का वासुदेव पांडेय, नूर मोहम्मद रहमानी की अध्यक्षता में निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें विमल कुमार दुबे अध्यक्ष, दिनेश यादव व प्रमोद चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शाक्य सचिव व अब्दुल कय्यूम अंसारी लेखा परीक्षक तथा अमर बहादुर यादव, राजेश, दुर्विजय सिंह, विक्रम सिंह यादव, राजीव पांडेय, जितेंद्र, प्रदीप यादव, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, विनय पांडेय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.