बदमाशों ने किया दुकानदार पर हमला, घायल
कन्नौज के गांव बैरागपुर निवासी नरेंद्र कस्बा करीमगंज में किराने क
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : कन्नौज के गांव बैरागपुर निवासी नरेंद्र कस्बा करीमगंज में किराने की दुकान करते है। शुक्रवार को दुकान बंद कर पिता के साथ बाइक से घर जा रहे थे। श्यामपुर भटपुरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ तो बदमाश फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक अगर ग्रामीण नहीं आते तो बदमाश उन्हें लूट लेते। (संसू) दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक गंभीर घायल
बेवर : क्षेत्र के गांव मानपुर बिकू में शुक्रवार रात देवी प्रतिमा का गांव में भ्रमण कराया जा रहा था। तभी गांव के मुकेश और कमलेश के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हमले में मुकेश गंभीर घायल हो गया। (संसू) रोजगार सेवक ने की फंदा लगाकर खुदकुशी
करहल : थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी रोजगार सेवक जबर सिंह (32) ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाक खुदकुशी कर ली। स्वजन के मुताबिक चार महीने से जबर सिंह को वेतन नहीं मिला था। वे आर्थिक तंगी से परेशान थे। (संसू) करहल के युवक ने की गुजरात में खुदकुशी
करहल : क्षेत्र के गांव नगला खुंडे निवासी कन्हैया लाल (18) गुजरात के गांधी नगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। (संसू) युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
बिछवां : क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी धर्मेंद्र ने थाने में तहरीर दी है कि 22 अक्टूबर को गांव सुल्तानगंज निवासी तपन दुबे उनके पुत्र हिमांशु अपने साथ नौकरी के लिए दिल्ली ले गया था। शुक्रवार रात दो बजे तपन दुबे ने सूचना दी कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। हिमांशु घालय हो गए हैं। उन्हें सैफई में भर्ती कराया जा रहा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो हिमांशु अचेत थे। आगरा ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने तपन दुबे पर हिमांशु की हत्या करने का आरोप लगाया है। (संसू)