विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी: गलतफहमियां दूर होने पर दंपती ने फिर थामा एक-दूजे का हाथ, साथ रहने को राजी

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM (IST)

मैनपुरी के करहल स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों की मदद से एक दंपती की गलतफहमियां दूर हुईं। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. करहल परिवार परामर्श केंद्र में दंपती विवाद की सुनवाई हुई।

  2. काउंसलरों ने आपसी समझ और सहयोग का महत्व समझाया।

  3. गलतफहमियां दूर होने पर दंपती साथ रहने को राजी हुए।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। रविवार को करहल कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर नितिन चतुर्वेदी और अमृता चौहान ने दंपती विवादों की सुनवाई की।

इस दौरान महिला ने बताया कि विवाद के बाद उसे ससुराल से बाहर कर दिया गया था। काउंसलरों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और पारिवारिक जीवन में आपसी समझ, संवाद और सहयोग का महत्व समझाया।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों की गलतफहमियां दूर हुईं। दंपती ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। इस मौके पर सुनीता शर्मा, सुधा रानी, कविता और संतोष कुमारी आदि मौजूद रहीं। 

पड़ोसी के दरवाजे पहुंची गाय तो महिला को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ओय निवासी नैना देवी पत्नी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर की शाम करीब तीन बजे उनकी गाय छूटकर गुड्डी देवी पत्नी अचल सिंह के घर की ओर पहुंच गई।

इसी बात को लेकर गुड्डी देवी, ईशू, नेहा और मीना ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।