विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कंटेनर ने बाइक को 3KM तक घसीटा, आग लगी... मां-दो बेटियों की मौत; सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:54 AM (IST)

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण ...और पढ़ें

सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की मौत।

सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की मौत।

HighLights

  1. कंटेनर की टक्कर से मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत।

  2. सफाईकर्मी पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. हादसे के बाद कंटेनर में आग, चालक मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बेवर क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर ने सफाई कर्मी की बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक कर्मी की पत्नी और दो बेटियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद चालक कंटेनर रोकने के बजाय तीनों शव करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसे से कंटेनर में आग लग गई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव मोर्चरी पर भिजवाए हैं।

कोतवाली क्षेेत्र के गांव कछपुरा निवाी 32 वर्षीय बाबी डीएम कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ससुराल बेवर क्षेत्र के नगला टांकन में है। सोमवार को उनकी 30 वर्षीय पत्नी सुमन चार वर्षीय पुत्री प्रियांशी और एक वर्षीय दिव्यांशी के साथ मायके गई थीं। शाम को बाबी भी ससुराल पहुंच गए। जहां से मंगलवार तड़के वह बाइक द्वारा पत्नी और पुत्रियों को लेकर गांव वापस लौट रहे थे।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.46.45 AM (1)

सवा चार बजे के करीब जब बाइक बेवर क्षेत्र से गुजरे नेशनल हाईवे पर गांव बनकिया के निकट पीछे से आए कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में सुमन और दोनों पुत्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि बाबी घायल हो गए।

टक्कर के बाद बाइक गाड़ी में ही फंस गई

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हादसे के बाद फंसी बाइक और तीनों शवों को चालक कंटेनर रोकने के बजाय करीब तीन किमी दूर तक घसीटता ले गया। जिससे उसमें आग लग गई। इस बीच चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.46.45 AM

सूचना पर सीओ भोगांव आरके द्विवेदी और बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह फायर बिग्रेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने कंटेनर में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाल मोर्चरी पर भिजवाया। घायल बाबी को सीएचसी बेवर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.46.44 AM

हादसे से तीनों ही शव हो गए क्षत-विक्षत

हादसे के बाद चालक कंटेनर रोकने के बजाय बाइक को घसीटता चला गया। जिससे मां-बेटियों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर कई जगह शवों के अवशेष बिखर गए। जानकारी पर बताया गया कि कंटेनर कलकत्ता से स्पोट्स शू लादकर पंजाब के अमृतसर जा रहा था।

हादसे के बाद कंटेनर में आग लगने के कारण उसमें लदा सामान भी जल गया। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि हादसे में मां-बेटियों की मृत्यु हुई है। जबकि युवक घायल हुआ है। शव मोर्चरी पर भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, डंपर से टक्कर के बाद खाई में गिरी स्कार्पियो, भाई-दो बहनों और भांजी समेत 4 की मौत