विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी के स्कूल में हुई थी बच्चे की मौत, पीड़ित पिता को अखिलेश यादव और सांसद डिंपल ने बंधाया ढांढस

By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 10 Sep 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

मैनपुरी में सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र वंश कश्यप की मौत के मामले में भूख हड़ताल पर बैठे उनके पिता ...और पढ़ें

सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव।

सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव।

HighLights

  1. मैनपुरी में छात्र की मौत पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं परिजन।

  2. सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच और अधिकारियों से बात का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र वंश कश्यप की मृत्यु के मामले में कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क पर चल रही भूख हड़ताल पर बैठे स्वजन से सपा मुखिया अखिलेश यादव और स्थानीय सांसद डिंपल यादव ने वीडियो काॅल कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सांसदद्वय ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। मुहल्ला बागवान निवासी केशव कश्यप का 13 वर्षीय वंश कश्यप की करीब नौ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छत से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी

इस मामले में केशव कश्यप ने स्कूल के प्रबंध निदेशक लव मोहन सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से लेकर अब तक पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को वंश के पिता केशव कश्यप भूख हड़ताल पर बैठ गए। बुधवार रात पूर्व विधायक राजू यादव कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क पहुंचे।

उन्होंने केशव कश्यप से मामले की जानकारी लेने के बाद सांसद अखिलेश यादव से आडियो और सांसद डिंपल यादव से वीडियो काॅल पर बात कराई। दोनों सांसद ने पीड़ित पिता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

पूर्व विधायक ने बताया कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। मामले में जल्द कार्रवाई न हुई तो पार्टी अग्रिम निर्णय लेगी। अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने अधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, युवजन सभा जिलाध्यक्ष डीपी यादव, मनीष यादव, रामू गुप्ता मौजूद रहे।

गुरुवार को तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल के चलते प्रशासन अलर्ट पर रहा। डाक्टरों की टीम ने केशव कश्यप के स्वास्थ्य की जांच भी की। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।