विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri By Election 2022: प्रचार को मैनपुरी आए शिवपाल बोले, हमारा सहयोग लेते तो मुख्यमंत्री होते अखिलेश

By Dileep SharmaEdited By: Tanu Gupta
Published: Sat, 26 Nov 2022 03:37 PM (IST)

Mainpuri By Election 2022 शिवपाल मैनपुरी उपचुनाव के प्रचार के लिए पहली बार मैनपुरी पहुंचे। कहा वर्ष 2017 में धोखा ...और पढ़ें

Mainpuri By Election 2022: पहली बार मैनपुरी में प्रचार पर निकले शिवपाल यादव।
Mainpuri By Election 2022: पहली बार मैनपुरी में प्रचार पर निकले शिवपाल यादव।

मैनपुरी, जागरण टीम। लोकसभा उपचुनाव में पहली बार जसवंतनगर से निकल कर मैनपुरी जिले मेें प्रचार का आए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, भाजपा पर हमलावर रहे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में धोखा हो गया। तब भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। यदि बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश हमारा सहयोग लेते तो समाजवादी की सरकार बन जाती और वह मुख्यमंत्री होते। परंतु अब परिवार एक है और कोई धोखा नहीं होगा। नेताजी को श्रद्धांजलि के रूप में डिंपल यादव को एतिहासिक जीत दिलानी है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: बंगाल पुलिस कस्टडी में आगरा आये दवा व्यापारी की हालत बिगड़ी, चार दिन की रिमांड हुयी थी स्वीकृत

भाजपा सरकार पर लगाया भ्रष्टचार का आरोप

शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक बरनाहल के गांव विनायकपुर और घिरोर ब्लाक के कोसमा में जनसभाएं की। बरनाहल की जनसभा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2019 में मैनपुरी की जनता ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को पांच साल के लिए चुना था। लेकिन समय को कौन टाल सकता है। नेताजी ने हर वर्ग हर जाति के लोगों की मदद की। भाजपा के लोगों ने नेताजी के निधन के तीन महीने भी पूरे नहीं होने दिए और इतनी जल्दी चुनाव की घोषणा करा दी। अगर चुनाव आयोग भी दबाव में कार्य करने लगे तो लोकतंत्र कहां रह जाएगा। अब हमें बेईमान और झूठे लोगों से मुकाबला करना है। उत्तर प्रदेश में करीब छह वर्ष से भाजपा की सरकार है, परंतु एक भी वादा पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसानों की उपज का मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। किसान की खाद भी महंगी कर दी। इस बार डिंपल यादव को जिताकर उनको जवाब देना है। कोसमा की जनसभा में शिवपाल ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें। नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि पांच तारीख को डिंपल यादव के पक्षा में मतदान कर देनी है। 

यह भी पढ़ेंः Agra Crime News: दिन दहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या, भाई ने ही संपत्ति के विवाद में चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां