Move to Jagran APP

Mainpuri By Election 2022: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, परिवार वाद नहीं विकास के नाम पर करें वोट

Mainpuri By Election 2022 कुसमरा के डीएवी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। बोले नहीं हो सकेगा इस बार बूथ कैप्चर। बेखाैफ होकर डालने जाएं वोट। मैनपुरी में उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को है।

By Dileep SharmaEdited By: Tanu GuptaPublished: Fri, 25 Nov 2022 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:17 PM (IST)
Mainpuri By Election 2022: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, परिवार वाद नहीं विकास के नाम पर करें वोट
कुसमरा के डीएवी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

मैनपुरी, जागरण टीम। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सपा पर जमकर निशाना साधा। किशनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमरा में जनसभा को संबाेधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज चाचा-भतीजा एक हो गए हैं, लेकिन दोनों का ड्रामा जनता ने देखा है। मैनपुरी की जनता इस बार भाजपा को जीत दिलाने जा रही है। सपा के परिवारवाद को नहीं, बल्कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास के नाम पर वोट करेगी।

loksabha election banner

कुसमरा के डीएवी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। मैनपुरी में हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने जा रहे हैं। प्रदेश में तीन जगह उपचुनाव हो रहा है, परंतु पूरे देश की निगाहें मैनपुरी पर टिकी हैं। मुलायम सिंह यादव जी का हम भी सम्मान करते हैं। मैनपुरी की जनता मुलायम सिंह जी को सांसद बनाती थी, लेकिन अब उनकी बहू को सांसद न बनाने का मन बना रही है, यह स्पष्ट हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार और बड़े नेता जनसभा तक नहीं कर रहे, उनकाे नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही है। गली-गली वोट मांगने पढ़ रहे हैं। इससे साफ है कि उनकी जमीन खिसक रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन तक पहुची है। उप्र में अपराधियों पर अंकुश लगाया गया है। अपराधी गायब हो गए हैं। मैनपुरी में अत्याचार करने वाले गुंडे-माफिया कहा हैं। अब राइफल और बंदूक दिखाई नहीं पड़ती है। यही भारतीय जनता पार्टी की शैली है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और नेता बूथ पर मतदाता लाकर को बढ़-चढ़कर मतदान कराने का काम करें। इस बार कोई बूथ को कैप्चर नहीं कर पाएगा, इसका भरोसा हम आपको दिलाते हैं। निष्पक्ष होकर मतदान करिए और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दिल्ली भेजने का काम करें, जिससे विकास की धारा में मैनपुरी को जोड़कर आगे बढ़ाया जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.