एसडीएम को निरीक्षण में गायब मिले बीएलओ
करहल (मैनपुरी): एसडीएम अशोक कुमार मौर्य ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्हें कई बीएलओ गायब मिले।
करहल (मैनपुरी): एसडीएम अशोक कुमार मौर्य ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्हें कई बीएलओ गायब मिले। एसडीएम को बूथ संख्या 61 पर मुहम्मद जाबिर, 63 पर यशपाल ¨सह, 65 पर साजवती, 69 पर अवध नरेश मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय फुलापुर बूथ संख्या 123 पर ममता देवी, बूथ संख्या 124 पर रमाकांत, 125 पर बलबीर ¨सह गैरहाजिर थे। इसी प्रकार बूथ संख्या 56 व 58 पर भी बीएलओ नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय खजुरारा बूथ संख्या 109 पर रेखा देवी गैरहाजिर थीं। जबकि बूथ संख्या 110 पर महेशचंद्र व 112 पर संजय ¨सह का कार्य संतोषजनक पाया गया। इस दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर लगे इंडिया मार्का नल व शौचालय भी देखे। खराब पड़े नलों को सही कराने तथा गंदगी से अटे शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए हैं।