सूबे को पीछे धकेल रही है भाजपा सरकार
सपा के साइकिल यात्रा प्रभारी एमएलसी रामवृक्ष यादव ने बुधवार को भाजपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: सपा के साइकिल यात्रा प्रभारी एमएलसी रामवृक्ष यादव ने बुधवार को भाजपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एमएलसी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रुपया भी नहीं संभल पा रहा। देश में किसान, व्यापारी से लेकर नौजवान तक परेशान हैं। परंतु भाजपा इसको मानने को तैयार ही नहीं। सूबे में भी कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं तक बदहाल पड़ी हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। आगामी चुनाव में सपा बड़ी जीत हासिल करेगी। शिवपाल यादव द्वारा बनाए गए सेकुलर मोर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा को किसी से कोई नुकसान नहीं है। पत्रकार वार्ता में विधायक राजू यादव मौजूद थे।