Move to Jagran APP

सरकार की वादाखिलाफी से भड़कीं आंगनबाड़ी

सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। जुलूस निकालकर कुरावली चौराहा पर जमकर नारेबाजी की। लगभग आधा घंटा तक प्रदर्शन से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाद में नारेबाजी करते हुए तिकोनिया पार्क में धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:21 PM (IST)
सरकार की वादाखिलाफी से भड़कीं आंगनबाड़ी
सरकार की वादाखिलाफी से भड़कीं आंगनबाड़ी

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। जुलूस निकालकर कुरावली चौराहा पर नारेबाजी की, जिससे करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। नारेबाजी करने के बाद तिकोनिया पार्क में धरना दिया।

loksabha election banner

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को लगभग चार सैकड़ा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए। यहां से पैदल जुलूस निकाला। जेल चौराहा होते हुए जुलूस शहर के कुरावली चौराहा पर पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते जेल रोड पर दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।

कुरावली तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि सरकार ने हम लोगों के साथ विश्वासघात किया है। समेकित बाल विकास योजना के तहत कार्यकर्ता लगातार मेहनत करती हैं, लेकिन सुविधा कुछ नहीं दी जा रही है। पर्याप्त बजट ही नहीं भेजा जा रहा है। मानदेय बढ़ाने को लेकर कई बार वार्ता हुई, मगर कुछ भी नहीं किया।

करीब आधा घंटे के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस कलक्ट्रेट पहुंचे, यहां धरने के बाद उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान अलका देवी, पुष्पलता, गीता दुबे, गंगाकुमारी, ममता, सुशीला, रामकुमारी, माया देवी, माधुरी, सरला, बिमलेश, सुमन दुबे, अनीता यादव आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.