गंगा में डुबकी लगा मनाया दशहरा का पर्व
मैनपुरी : गंगा दशहरा का पर्व जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान क
मैनपुरी : गंगा दशहरा का पर्व जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। जगह-जगह पर शरबत आदि का वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के जरिए ईश्वर का गुणगान किया गया।
गुरुवार को गंगा दशहरा के पर्व की धूम रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजन का सिलसिला शुरू कर दिया गया था। सबसे ज्यादा उत्साह गंगा स्नान करने के लिए देखा गया। श्रद्धालुओं में फर्रुखाबाद के घटिया घाट पहुंचकर गंगा स्नान की पुरानी आस्था है। सुबह चार बजे से ही रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही का¨लदी एक्सप्रेस पहुंची, धार्मिक जनों की भीड़ बोगियों में ठसाठस भर गई। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने रोडवेज बसों और निजी वाहनों ने गंगा धाम पहुंचकर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।
जिले की नदियों और नहरों में भी स्नान कर लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गई। सुबह कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए शरबत का वितरण कराया गया। स्टेशन रोड भी श्रद्धालुओं ने सुबह से शरबत का वितरण शुरू कर देर शाम तक राहगीरों को उपलब्ध कराया। शहर के मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ कर सिलसिला चलता रहा।