Move to Jagran APP

पालिका की मेहरबानी के इंतजार में महमूदनगर के वाशिंदे

खराब पड़ा है 1.3 करोड़ का सोलर प्लांट हैंडपंप न हो सके रीबोर जल निकासी न होने से बढ़ी मुश्किलें पालिका के खिलाफ आक्रोश।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 06:29 AM (IST)
पालिका की मेहरबानी के इंतजार में महमूदनगर के वाशिंदे
पालिका की मेहरबानी के इंतजार में महमूदनगर के वाशिंदे

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। जल निकासी के अभाव में जमा गंदा पानी, गंदगी से जूझते नागरिक। शोपीस बना सोलर प्लांट और दम तोड़ती बैटरियां। रिबोर के सर्वे के बाद सही होने के इंतजार करते सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप।

loksabha election banner

कुछ ऐसे ही हालात नजर आते हैं पालिका के वार्ड 11 महमूद नगर में। जलभराव लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बदइंतजामी से त्रस्त स्थानीय निवासियों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान वार्ड में 1.3 करोड़ रुपये की लागत से सोलर प्लांट स्थापित कराया गया था। बिजली गुल होने पर प्लांट की मदद से बडे़ क्षेत्रफल में सड़कों पर रोशनी के प्रबंध कराए जाते थे, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से यह लगभग पांच वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। देखरेख के अभाव में प्लांट की ज्यादातर बैटरियां जवाब दे गई हैं। शाम को बिजली जाने के बाद वार्ड अंधेरे में डूब जाता है।

क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। दो हैंडपंप रीबोर होने हैं। पालिका के जलकल विभाग की टीम सर्वे भी कर चुकी है, लेकिन आज तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। नालियों में गंदगी और सिल्ट जमा है। सफाई कर्मियों की अनदेखी की वजह से मच्छरों की आबादी बढ़ रही है। बेसहारा जानवर बने मुसीबत

वार्ड में बेसहारा जानवरों की मौजूदगी सबसे बड़ी समस्या है। बार-बार कहने के बावजूद पालिका आज तक सूकरों पर पाबंदी नहीं लगा सकी है। धार्मिक कार्यक्रमों में भी इनका विचरण परेशान करता है।

नागरिकों की बात

क्षेत्र में हर तरफ गंदगी ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी सुनते ही नहीं हैं। मनमाने ढंग से सफाई करते हैं। कूड़ा निकालकर सड़क पर ही छोड़ जाते हैं, जो बाद में वापस नालियों में गिर जाता है।

मुस्लिम हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। पालिका की टीम इसका सर्वे कर चुकी है। सप्ताह भर में रिबोर कराने का आश्वासन दिया था लेकिन महीना बीतने के बावजूद कोई नहीं आया।

सलमान प्लाटों में जलभराव की स्थिति है। पानी निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण बडे़ क्षेत्र में गंदा पानी भरा हुआ है। कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की, कुछ नहीं हुआ।

यश कुमार शाक्य। नालियों में मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। दिन ढलते ही यहां मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। नालियों में दवा छिड़काव का पालिका का पूरा दावा झूठा है।

पंकज गुप्ता। सभासद कहिन

हमारे द्वारा दिए जाने वाले प्रस्तावों को पालिका प्रशासन द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है। महमूदनगर में विकास कार्य के नाम पर कोई काम नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की जा चुकी है।

फूलबहार, सभासद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.