लखनऊ एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी बस, 30 यात्री घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से दौड़ रही प्राइवेट बस असंतुलित होकर रे¨लग को तोड़ते हुए बस 30 फीट नीचे खड्ड में चली गई। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। सात को इलाज के लिए सैफई भेजा गया है।
करहल (मैनपुरी) । लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से दौड़ रही प्राइवेट बस असंतुलित हो रे¨लग को तोड़ते हुए 30 फीट नीचे खड्ड में चली गई। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। सात को सैफई भेजा गया।
सोमवार देर रात लखनऊ से प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में चार दर्जन यात्री थे। बस को चालक शुभम निवासी अमेठी चला रहा था। रात करीब एक बजे बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करहल क्षेत्र में आलमपुर के पास पहुंची। गति काफी तेज होने के कारण बस असंतुलित होकर किनारे लगी रे¨लग तोड़ती हुई 30 फीट नीचे खड्ड में चली गई। हादसे से बस में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आलमपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। करीब तीस यात्रियों चोटें आई थीं। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो हो गया था। चालक सीट में फंस गया था। उसके पैर की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल चालक शुभम, परिचालक अनुज निवासी हैदरगढ़ बाराबंकी, यात्री मेहमानंद निवासी नीटोन, कोलकाता, आशीष निवासी बदरपुर, दिल्ली, शुभराम निवासी सरोजनी नगर, लखनऊ, एके पांडेय निवासी अकबरपुर, अंबेडकर नगर, शरद निवासी वीरनपुर, ग्वालियर को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से दिल्ली रवाना किया गया। घटना के पीछे बस की तेज गति होने के साथ ही चालक को नींद आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर करहल एसआर गौतम ने बताया कि किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।