Live Mainpuri CoronaVirus News Update: छह मरीज हुए ठीक, दो मिले नये पॉजिटिव
Live Mainpuri CoronaVirus News Update संक्रमितों की संख्या हुई 40। 24 हुए ठीक। दो की मौत। 14 एक्टिव केस।
मैनपुरी, जेएनएन। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। बीती 28 मई को जेएनवी में जांच कराने वाले भोगांव के मुहल्ला गड्ढा निवासी युवक व एलाऊ गदाईपुर निवासी दिल्ली से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों नए कोरोना मरीजों को भोगांव सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वहीं मरीजों के ठीक होना भी जारी है। रविवार को छह मरीज ठीक भी हुए।
बेवर क्षेत्र के किल्ली के तीन, भेागांव में रुई, किशनी के सोनासी व जागीर के सगामई में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने रविवार सुबह छह मरीजों को आइसोलेशन से बाहर लाया गया। डॉक्टरों ने मरीजों के फूल देकर एंबुलेंस के उनके गांव के लिए भिजवाया। अब 14 दिन तक इन मरीजों को होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। जिसके बाद अब जिले में वर्तमान में कोरोना के 14 एक्टिव केस हैं।
वहीं शनिवार को शहर के मुहल्ला राजा का बाग गली नंबर आठ निवासी एक युवती के अलावा कुरावली और भोगांव के छाछा तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थे। शहर निवासी युवती हाल ही में गुड़गांव से मैनपुरी लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों पॉजिटिव लोगों को भोगांव के आइसोलेशन सेंटर भेज दिया था। संदेह के आधार पर स्वजनों का सैंपल भी जांच के लिए भेजेे गए हैं। शुक्रवार देर रात सैफई लैब से वायरस की पुष्टि कर दी गई थी। सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध परिवार को घर में बंद कर आवाजाही पर पाबंदी लगा दी थी। स्वजनों को फिलहाल होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। रविवार को आई रिपोर्ट के अब जिले की अब कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 40 पहुंच गई है। इनमें से 24 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि मौत के बाद हुई थी। बता दें कि मैनपुरी जिले में प्रवासी बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। दूसरे शहरों से वापस लौटे लोगों में संक्रमण अधिक पाया जा रहा है। ग्रीन जोन में बदल चुके मैनपुरी में अब फिर से संक्रमितों के मिलने के बाद से खतरा बढ़ता जा रहा है। गनीमत है कि प्रवासियों को पहले क्वारांटाइन में रखा जा रहा है।