आखिरी दिन 9084 नामाकन पत्र हुए दाखिल
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चारों पदों के लिए कुल 13449 नामांकन हुए सुबह से ही नामांकन स्थलों पर लगी रही उम्मीदवारों की भीड़।
जासं, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को नामाकन के आखिरी दिन सभी चार पद के लिए 9084 नामाकन पत्र जमा हुए। जिले की 549 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए 1905, ग्राम पंचायत सदस्य पद को 5191 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1834 नामाकन पत्र जमा हुए। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 154 नामाकन पत्र जमा कराए गए हैं। इन्हें मिलाकर कुल नामांकन पत्रों की संख्या 13449 हो गई है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की असल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गुरुवार को सुल्तानगंज ब्लाक में प्रधान पद के लिए 121, बीडीसी को 144 और ग्राम सदस्य पद के लिए 786 पर्चे दाखिल हुए। मैनपुरी ब्लाक में प्रधान पद के लिए 122, बीडीसी को 162 और ग्राम सदस्य पद के लिए 455 नामाकन जमा कराए गए। बेवर में प्रधान पद को 193, बीडीसी को 133 और ग्राम सदस्य पद को 546 नामाकन जमा कराए गए। घिरोर में प्रधान पद को 193, बीडीसी को 133 और ग्राम सदस्य पद के लिए 546 पर्चे जमा कराए गए। कुरावली में प्रधान पद के लिए 127, बीडीसी को 105 और ग्राम सदस्य पद के लिए 517 नामाकन जमा कराए गए, जबकि किशनी में प्रधान पद को 204, बीडीसी को 207 और ग्राम सदस्य को करीब 590 नामाकन जमा हुए। करहल में प्रधान पद को 347, बीडीसी को 389, ग्राम सदस्य को 1050 नामाकन हुए। बरनाहल में प्रधान पद के लिए 145, बीडीसी को 125, ग्राम पंचायत सदस्य को करीब 500 नामाकन पत्र जमा हुए। इसी तरह जागीर ब्लाक में प्रधान पद को 57, बीडीसी को 79 और ग्राम सदस्य को 390 पर्चा जमा हुए।
जमा करने के साथ हुई नामाकन पत्रों की बिक्री : गुरुवार को नामाकन के अंतिम दिन बिक्री का भी काम हुआ। कलक्ट्रेट से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामाकन खरीदे गए तो मैनपुरी समेत सभी नौ ब्लाकों में भी
प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामाकनों की बिक्री हुई। कई लोगों ने तो खुद का नामाकन कमी की वजह से निरस्त होने की आशका में स्वजन के नाम से खरीदकर भरवाया। नामाकन के दौरान सभी आरओ और एआरओ मौजूद रहे। बुधवार को हुए थे 4365 नामांकन पत्र
जिले में दो दिन चले नामाकनों के दौरान सभी पदों के लिए खूब नामाकन पत्र जमा हुए। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4365 नामाकन पत्र जमा हुए थे। वहीं दूसरे दिन कुल 9084 नामाकन पत्र जमा हुए हैं। अब कुल नामांकन संख्या 13449 हो गई है।