Move to Jagran APP

भोगांव में उप प्रधानाचार्य का अपहरण कर गोली मारी

- बदमाशों ने तीन चेकों पर कराए हस्ताक्षर बेरहमी से पिटाई कर बनाया बंधक भोगांव संसू। नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के उप प्रधानाचार्य मदन कुमार का अपहरण कर लिया गया। कुछ चेकों पर हस्ताक्षर कराने के साथ ही उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। पैर में गोली मारने के बाद हमलावरों ने उन्हें एक टेंपो में बैठा दिया। टेंपो चालक ने अस्पताल में भर्ती कराया। उप प्रधानाचार्य को सैफई रेफर किया गया है। घायल द्वारा पूरी जानकारी न दे पाने के चलते पुलिस भी किसी नतीजे नहीं पहुंच पाई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 08:13 AM (IST)
भोगांव में उप प्रधानाचार्य का अपहरण कर गोली मारी
भोगांव में उप प्रधानाचार्य का अपहरण कर गोली मारी

संसू, भोगांव: नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के उप प्रधानाचार्य मदन कुमार का अपहरण कर लिया गया। कुछ चेकों पर हस्ताक्षर कराने के साथ ही उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। पैर में गोली मारने के बाद हमलावरों ने उन्हें एक टेंपो में बैठा दिया। टेंपो चालक ने अस्पताल में भर्ती कराया। उप प्रधानाचार्य को सैफई रेफर किया गया है। घायल द्वारा पूरी जानकारी न दे पाने के चलते पुलिस भी किसी नतीजे नहीं पहुंच पाई है।

loksabha election banner

अविवाहित उप प्रधानाचार्य मूलरूप से अलीगढ़ के निवासी है। वे कस्बा भोगांव के शाह में मार्केट में किराए के घर में रह रहे है। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली की उप प्रधानाचार्य को गोली लगने से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो भोगांव पुलिस अस्पताल पहुंच गई। कस्बा निवासी तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक उप प्रधानाचार्य ने बताया कि मंगलवार शाम वे खरीददारी करने के लिए छात्र मोहित के साथ मैनपुरी गए थे। देर रात बाइक से लौट रहे थे, रुई के पास कार सवारों ने उनका अपहरण कर लिया। एक घर में बंधक बनाकर उनसे कुछ चेकों पर हस्ताक्षर कराए। बेरहमी से मारपीट की थी। बुधवार शाम हमलावरों ने उनके पैर में गोली मार दी फिर एक ऑटो में बैठाकर अस्पताल भेज दिया।

शिक्षक के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी तो कस्बा के लोगों को भी जानकारी हुई। हमलावर कौन थे, मारपीट व चेकों पर हस्ताक्षर क्यों कराए गए यह रहस्य बना हुआ है। शिक्षक की चेकबुक अपहर्ताओं पर कैसे पहुंची, इसको लेकर भी स्थित स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद छात्र कहां चला गया। इसको लेकर मिले जवाब से भी पुलिस संतुष्ट नहीं है। इंस्पेक्टर भोगांव पीआर शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.