Move to Jagran APP

अस्थि कलश के दर्शन कर धन्य हुआ जसराजपुर

भगवान बुद्ध के अस्थि कलश को जसराजपुर में शनिवार को जनता के दर्शन के लिए रखा गया। उपासकों और भिक्षुओं ने पुष्प वर्षा कर विश्व शांति की कामना की। कलश लेकर आए श्रीलंकाई भिक्षुओं के दल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। श्रीलंकाई भिक्षुओं ने भारतीय बौद्ध संस्कृति का पुराना वैभव वापस लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM (IST)
अस्थि कलश के दर्शन कर धन्य हुआ जसराजपुर
अस्थि कलश के दर्शन कर धन्य हुआ जसराजपुर

संवाद सूत्र, भोगांव(मैनपुरी): भगवान बुद्ध के अस्थि कलश को जसराजपुर में शनिवार को जनता के दर्शन के लिए रखा गया। उपासकों और भिक्षुओं ने पुष्प वर्षा कर विश्व शांति की कामना की। कलश लेकर आए श्रीलंकाई भिक्षुओं के दल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। श्रीलंकाई भिक्षुओं ने भारतीय बौद्ध संस्कृति का पुराना वैभव वापस लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

गांव जसराजपुर राजघाट स्थित यूथ बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया (बाईवीएस) सेंटर पर सुबह से ही अस्थि कलश के दर्शन के लिए उपासकों की भीड़ थी। श्रीलंकाई भिक्षु भंते वासुकादुबे महिदा वांसाथेरो के नेतृत्व में भंते मदमपागामा असाजी, कोसागोडा गाइनिदा थेरो ने कलश को बौद्ध मूर्ति के समक्ष रखकर लोगों को पारंपरिक तरीके से दर्शन कराए। धम्मदेशना के दौरान भारतीय संस्कृति और बौद्ध धर्म के परस्पर संबंधों पर चर्चा की। भंते वासुकादुबे महिदा वांसाथेरो ने कहा कि बौद्ध धर्म के सिद्धांत अतुलनीय है। उपासकों ने अभिधम्म हाल में भगवान के अस्थि लश के दर्शन किए। इससे पहले पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध, महासचिव भंते उपनंद थेरो, एसडीएम महेश प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश शाक्य ने अस्थिकलश के साथ आए भिक्षुओं की आगवानी की गई। इस दौरान हीरालाल शाक्य, उत्तम बौद्ध, राकेश बौद्ध, नितिन शाक्य, भंते मित्ताबोधि, सुमन रतन, मुकेश मौर्य, भीमरतन गौतम, भंते श्रद्धालोक, थेरो, धम्मप्रिय महाथेरो, तीर्थराज बौद्ध मौजूद रहे। शाम को श्रीलंकाई भिक्षु अस्थि कलश लेकर जसराजपुर से वापस संकिसा के लिए रवाना हो गए। श्रीलंकाई संगीत पर झूमे उपासक:

बुद्ध अस्थि कलश के साथ श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से आए थाईलेंग, दिलशान म्यूजिक ग्रुप ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से विभिन्न धुनों को बजाकर अस्थि कलश को अभिधम्म हाल तक पहुंचाया। संगीत दल में शामिल थरिदा सपान, पसनिदू बवीला, कोलीतेरा परेरा ने विभिन्न धुनों को बजाकर माहौल को भक्तिमय किया। भाजपा सांसद ने किया चीवर दान:

श्रीलंकाई भिक्षुओं के आगमन पर शनिवार को वाइबीएस सेंटर में तीन महीने से प्रशिक्षण ले रहे भिक्षुओं को संघदान व चीवर दान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बदायूं डा. संघमित्रा मौर्य ने भिक्षुओं को चीवर दान किया। श्रीलंकाई भिक्षुओं का भी स्वागत कर उपहार दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.