Move to Jagran APP

जन्माष्टमी पर मंदिरों में भव्य सजावट, घरों में सजे हिंडौले

घरों से लेकर मंदिरों तक में चल रहा पूजा अर्चना का सिलसिला देवालयों में उमड़ रही भीड़। रात को 12 बजे मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:27 AM (IST)
जन्माष्टमी पर मंदिरों में भव्य सजावट, घरों में सजे हिंडौले
जन्माष्टमी पर मंदिरों में भव्य सजावट, घरों में सजे हिंडौले

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। नटवर नागर, नंद के लाला, ब्रज के गोपाला के जन्मोत्सव की खुशी में भक्त डूबे नजर आ रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। घरों में भी धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जिले भर में झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन श्रद्धालुओं को दिखाया गया। घरों में भी हिडौले सजाए गए। प्रभु दर्शन और झांकियों की आभा निहारने को शनिवार शाम से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे।

loksabha election banner

शहर में जन्माष्टमी का पर्व घरों और मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में पूजास्थलों को सजाने के साथ ही उपवास भी रखा गया। मंदिरों में लाइटिग के साथ झांकियां सजाई गईं। दिन भर भजन-कीर्तन होते रहे। शहर के राज-राजेश्वर मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर और श्यामा श्याम समेत आधा दर्जन मंदिरों में भव्य सजावट की गई। मंदिरों और घरों में रात को 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की आरती की जाएगी। भव्य झांकियों ने इस पर्व को और भी खास बना दिया, जिसमें मथुरा, गोकुल और बरसाने की झांकियों को शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस के भी बेहतर इंतजाम दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.