Move to Jagran APP

राम बरात के स्वागत को सज गई जनकपुरी

रामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को शहर में भगवान श्श्री राम की बरात निकलेगी। इसके लिए जनकपुरी सजाई जा रही हैं। गुरुवार को जनकपुरी की सजावट करने में मजदूर जुटे रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 11:45 PM (IST)
राम बरात के स्वागत को सज गई जनकपुरी
राम बरात के स्वागत को सज गई जनकपुरी

जासं, मैनपुरी : सिया और राम के मिलन के अछ्वुत पलों को यादगार बनाने के साथ दशरथ नंदन के स्वागत को जनकपुरी सजकर तैयार है। आकर्षक रोशनी और मनोरम छटा के बीच धूमधाम से निकलने वाली रामजी की बरात में पूरा शहर बराती बनेगा।

loksabha election banner

ऐतिहासिक राम बरात के लिए हो रहा लंबा इंतजार आज शुक्रवार को थम जाएगा। शहर के पुरानी मैनपुरी स्थित किला के पास शिव मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का पूजन कर आरती उतारी जाएगी। बाद में विधि-विधान धूमधाम से बरात जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए बरात शुक्रवार देर रात कचहरी रोड स्थित जनकपुरी पहुंचेगी। यहां भगवान राम का स्वागत कर स्वयंवर संपन्न कराया जाएगा। बरात के स्वागत से पूर्व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। 114 झांकियां बढ़ाएंगी शोभा

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया है कि बरात में 114 झांकियां शामिल की जाएंगी। गैर जिलों से भी आकर्षक झांकियों को यहां बुलवाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के लिए पुलिस को बरात के रूट के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ वा¨लटियर्स को भी जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में वीर ¨सह भदौरिया, सुरेश चंद्र बंसल, अशोक गुप्ता, आदित्य जैन, भगवान दास, डॉ. देवेश जैन, आलोक अग्रवाल, सब्बन बाबा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.