UP Weather Alert: तूफान के दौरान मैनपुरी में IMD की चेतावनी, बचाव के उपाय और मौसम का ताजा अपडेट
चक्रवाती तूफान अर्णव के प्रभाव से मैनपुरी सहित यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बेमौसम बारिश, तेज हवा और ...और पढ़ें

UP Weather Alert: तूफान के दौरान IMD की चेतावनी, बचाव के उपाय और मौसम का ताजा अपडेट
HighLights
मौसम विभाग ने 28-31 अक्टूबर तक बेमौसम बारिश का अलर्ट जारी किया।
किसानों को फसल कटाई, भंडारण और पशुधन सुरक्षा की सलाह दी गई।
आलू-सरसों की बुवाई टालने, जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। UP Weather Alert: चक्रवाती तूफान अर्णव के प्रभाव से मौसम बिगड़ने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं और बेमौसम वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए एडीएम श्यामलता आनंद ने किसानों को फसल और पशुधन की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
28 से 31 अक्टूबर तक वर्षा, तेज हवा और वज्रपात की आशंका
एडीएम ने कहा कि पक चुकी धान, दलहन और तिलहन की फसल की परिस्थितियों के अनुसार जल्द कटाई कर लें। उपज को सूखे और सुरक्षित स्थान पर रखें। खुले में रखे अनाज को तिरपाल से ढकें और खेतों में जलभराव न होने दें। मंडी समितियां भी खुले में रखी कृषि उपज को गोदामों या ढके स्थानों पर सुरक्षित कराएं।
पशुपालक खुले मैदान और पेड़ व बिजली के पोल के पास ना बांधें जानवर
एसडीएम ने कहा कि प्रतिकूल मौसम में आलू की बुवाई स्थगित रखने और पहले से बोए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है। सरसों की बुवाई नवंबर के पहले सप्ताह तक टालने की सलाह दी गई है। पशुपालक पशुओं को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न बांधें। भीगा या फफूंदयुक्त चारा न खिलाएं तथा पशुशाला में पानी निकासी सुनिश्चित करें।
