Move to Jagran APP

पत्नी के साथ न जाने पर चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : मायके आई विवाहिता ने ससुराल जाने से इन्कार किया तो नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 10:23 PM (IST)
पत्नी के साथ न जाने पर चाकू से हमला
पत्नी के साथ न जाने पर चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, मैनपुरी :

loksabha election banner

मायके आई विवाहिता ने ससुराल जाने से इन्कार किया तो नाराज पति ने उस पर चाकू से हमला बोलकर घायल कर दिया। लोगों ने आरोपित को मौके पर दबोच लिया। धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। विवाहिता के पिता ने प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना किशनी के गांव महोली निवासी घनश्याम का विवाह एक साल पहले एलाऊ क्षेत्र के गांव संजापुर निवासी चांदनी पुत्री लाखन ¨सह के साथ हुआ था। 20 दिन पहले चांदनी अपने मायके आ गई थी। घनश्याम लेने आई तो जाने केलिए तैयार नहीं थी। मायके वाले घनश्याम पर पैसा कमाने और परिवार से अलग रहने पर ही चांदनी को साथ भेजने की बात कह रहे थे। घनश्याम हर हालत में चांदनी को साथ ले जाना चाहता था। रविवार को फिर घनश्याम विदा कराने के लिए संजापुर आया था। पत्नी जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो वह नाराज हो गया। दोनों में कहासुनी हुई। सोमवार सुबह चांदनी शौच के लिए खेत पर जा रही थी। घनश्याम भी पीछे से चला गया। एकांत में पहुंचते ही घनश्याम ने चाकू निकालकर चांदनी के गर्दन व पेट पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। घनश्याम भागने लगा। लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घनश्याम को हिरासत में ले लिया। घटना की रिपोर्ट चांदनी के पिता ने घनश्याम के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में दर्ज कराई है। चांदनी को सैफई ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.