Move to Jagran APP

चुनाव में आधी आबादी ने फहराया जीत का परचम

प्रधान पदों पर दो व बीडीसी पद पर एक महिला जीती।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 10:02 PM (IST)
चुनाव में आधी आबादी ने फहराया जीत का परचम
चुनाव में आधी आबादी ने फहराया जीत का परचम

मैनपुरी: जिले में प्रधान पदों पर दो और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए हुए उप चुनावों में आधी आबादी ने परचम फहराया। मंगलवार को हुई मतगणना के बाद उनको विजेता घोषित किया गया।

loksabha election banner

बरनाहल: विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के पूर्व प्रधान राजवीर ¨सह की बीमारी के चलते करीब एक साल पूर्व मौत हो गयी थी। तब से ही प्रधान का पद रिक्त पड़ा हुआ था। 25 अगस्त को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना शुरू हुई। कई चक्र चली गिनती के बाद परिणाम आ गया। पूर्व प्रधान स्व. राजवीर ¨सह की पत्नी सरोज देवी 27 मतों से जीत गईं। उनके प्रतिद्वंदी सतीशचंद्र दूसरे नंबर पर रहे। निर्वाचन अधिकारी अखिल अग्रवाल ने सरोज देवी को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव, सपा नेता अनी यादव, राजवीर ¨सह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, आदेश यादव, विपिन कुमार, मुन्ना लाल आदि उपस्थित रहे।

अजीतगंज : ब्लॉक जागीर के ग्राम पंचायत भांवत के प्रधान पद के उप चुनाव की हुई मतगणना ब्लॉक कार्यालय पर कराई गई। यह पद पूर्व प्रधान उर्मिला यादव की मौत के बाद रिक्त हुआ था। उप चुनाव में उनकी पुत्रवधु बबीता पत्नी सुधीर कुमार भी प्रत्याशी थीं। बबीता ने पहले राउंड में ही बढ़त बना ली। सात चक्र तक चली मतगणना में बबीता को 956 और उनकी प्रतिद्वंदी अनीता पत्नी सौदान ¨सह को 778 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार और रणवीर ¨सह ने बबीता को विजेता का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

किशनी: भदेई क्षेत्र पंचायत सदस्य के वोटों की गिनती विकास खंड सभागार में हुई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश कुमार के निधन के कारण यह पद रिक्त चल रहा था। 25 अगस्त को उपचुनाव में मतदान कराया गया था। मतगणना में कुल पड़े 663 में 25 वोट निरस्त पाये गए। रेनू शाक्य को 288, सतेंद्र को 172, दीपक को 171 और अभिषेक को सात वोट मिले। चुनाव अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप ¨सह ने परिणाम घोषित कर रेनू शाक्य को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना के दौरान एसडीएम अशोक प्रताप ¨सह, सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार सुशील कुमार, एडीओ ओमप्रकाश तिवारी, सचिव अरविन्द ¨सह, इंस्पेक्टर केके तिवारी, एसओ कुर्रा राजेश पाल ¨सह, एसओ बिछवां सुदेश पाल ¨सह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.