Move to Jagran APP

आधी आबादी के हाथ 234 पंचायतों की बागडोर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद की 186 आरक्षित सीटों के अलावा 48 अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं ने कब्जा किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 04:00 AM (IST)
आधी आबादी के हाथ 234 पंचायतों की बागडोर
आधी आबादी के हाथ 234 पंचायतों की बागडोर

जासं, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 186 महिलाओं का ग्राम प्रधान चुना जाना तय था। मतगणना में यह आंकड़ा बदल गया। आरक्षित 186 सीटों के बजाय महिलाओं ने 234 प्रधान पदों पर कब्जा किया है। इनमें मैनपुरी ब्लाक में 21, घिरोर में 21, कुरावली में 16, बेवर में 39, किशनी में 28, जागीर में 19, सुल्तानगंज में 34, करहल में 29 और बरनाहल में 27 प्रधान पद हैं। सर्वाधिक महिला प्रधान बेवर से और सबसे कम कुरावली से 16 चुनी गई हैं। महिला प्रधानों की यह संख्या अनारक्षित सीटों पर जीत के आंकड़ों से बढ़ी है।

loksabha election banner

इस बार पंचायत आरक्षण में महिलाओं के लिए 186 सीटें आरक्षित की गई थी। आधी आबादी को स्वशासन में भागीदारी देने के लिए पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 11-क में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रविधान किया गया। इसके तहत जिले में अनुसूचित जाति महिला को 41, पिछड़ा वर्ग महिला को 54 और सामान्य महिलाओं को 91 सीटें आरक्षित हुई। अनुसूचित जाति महिला के लिए मैनपुरी, घिरोर, कुरावली और सुल्तानगंज ब्लाक में चार-चार पद आरक्षित किए गए, जबकि जागीर में तीन, किशनी, करहल और बरनाहल में पांच-पांच सीटें तय की गई हैं। इस वर्ग की महिलाओं के लिए सर्वाधिक सीट सात बेवर ब्लाक में आरक्षित रखी गई थी। मतगणना के बाद जिले में 186 के बजाय 234 सीटों पर महिलाएं प्रधान बनी हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को आरक्षित हुई थी 54 सीटें

ग्राम पंचायत आरक्षण में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए ग्राम प्रधान की 54 सीटें आरक्षित की गई थी। इनमें मैनपुरी में पांच, जागीर में चार और घिरोर, कुरावली, किशनी, करहल, बरनाहल ब्लाक में छह-छह सीट रखी गई हैं। इसके अलावा सभी महिलाओं के लिए मैनपुरी में सात, घिरोर में नौ, कुरावली में 12, सुल्तानगंज में 13, जागीर में छह, बेवर में 14, किशनी में दस, करहल में 11 और बरनाहल ब्लाक में नौ सीटें आरक्षित हुई थी।

सबसे ज्यादा जीतीं बेवर में

प्रधान पदों पर महिलाओं के कब्जा करने में बेवर नंबर एक पर रहा। यहां ग्राम प्रधान के 87 पदों में से महिलाओं ने 39 पद हथियाए हैं।

-

जागीर में महिलाओं का झंडा बुलंद-

जागीर ब्लाक में ग्राम प्रधानों के कुल 37 ही पद हैं, लेकिन महिलाओं ने यहां आधे से ज्यादा पर कब्जा जमाया है। इस ब्लाक के 19 पद महिलाओं के खाते में गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.