Move to Jagran APP

जय हो गोवर्धन महाराज, हमरे पूरन करियो काज

पौ फटते ही महिलाओं ने किया गोवर्धन महाराज का पूजन

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 10:20 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 10:20 PM (IST)
जय हो गोवर्धन महाराज, हमरे पूरन करियो काज
जय हो गोवर्धन महाराज, हमरे पूरन करियो काज

मैनपुरी : दीपावली के दूसरे दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों में गोवर्धन महाराज का पूजन किया तो सामाजिक संगठनों ने छप्पन भोग लगाकर गोवर्धन महाराज को भोग लगाया।

loksabha election banner

गुरुवार की सुबह महिलाओं ने घरों से बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर सामूहिक रूप से भजन करते हुए उनकी पूजा की। इससे पूर्व महिलाओं ने रात्रि में ही प्राचीन परंपरा के अनुसार सूप बजाकर घर से दरिद्र को निकालकर लक्ष्मी का आह्वान किया। मुहल्ला सौतियाना में सामूहिक तौर पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की।

शाम के समय में शहर के करहल रोड स्थित बाल निकेतन स्कूल में गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने गोवर्धन आकृति की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों की कथाएं हमारा मार्गदर्शन करती हैं। इसलिए उन्हें युवा पीढ़ी को अवगत कराना चाहिए। बच्चों को संस्कार देना जरूरी है। 56 भोग लगाकर भगवान अन्नकूट का पूजन कर उपासना की गई। इस मौके पर तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी, डॉ. संजीव मिश्रा, सुनील अग्रवाल, बीनू बंसल, घनश्यामदास गुप्ता, वीर ¨सह भदौरिया, डॉ. गयाप्रसाद दुबे, साधना गुप्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, दीप्ती अग्रवाल, शालिनी, रितू मित्तल, संध्या, सुरभि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.