Move to Jagran APP

कार सवार प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिग, गंभीर

सीने और हाथ में लगी गोली दोस्त ने भागकर बचाई जान दो बाइक पर सवार थे छह हमलावर दोनों ओर से चलीं गोलियां।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 06:28 AM (IST)
कार सवार प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिग, गंभीर
कार सवार प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिग, गंभीर

किशनी, संसू। आगरा से लौट रहे ग्राम प्रधान और उसके साथी की कार पर बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। सीने और हाथ में गोली लगने से प्रधान गंभीर घायल हो गए। उनका साथी जान बचाकर भाग निकला। हमलावरों ने गोली मारने के बाद प्रधान के साथ लूटपाट की। गंभीर हालत में प्रधान को सैफई रेफर किया गया है।

loksabha election banner

थाना किशनी के गांव हरचंदपुर के प्रधान सुखदेव तोमर गुरुवार को अपने साथी कल्लन कुशवाह निवासी कुसमरा के साथ आगरा गए थे। रात करीब 12 बजे दोनों लोग कार से लौट रहे थे। गांव हरचंदपुर के पास सड़क पर ब्रेकर देख जैसे ही सुखदेव तोमर ने कार को धीमा किया तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने कार को दोनों ओर से घेर लिया। बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बस में जा घुसी।

घटना के दौरान कल्लन कुशवाह तो कार से निकल कर खेतों की ओर भाग जाने में सफल हो गए, लेकिन सीट बेल्ट लगे होने के कारण सुखदेव तोमर कार से नहीं निकल सके। उनके हाथ व सीने में दो गोलियां लगीं। बदमाशों के घेरे में फंसने के बाद सुखदेव ने मरने का अभिनय किया और सीट पर लुढ़क गए। बदमाशों ने पास आकर कार की तलाशी ली। प्रधान के गले से सोने की चेन व अंगूठी लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इधर, कल्लन कुशवाह की सूचना पर प्रधान के परिजन भी आ गए। प्रधान को अस्पताल ले जाया गया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। घायल प्रधान ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। हालांकि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर किशनी आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई की जाएगी। सौ मीटर दूर थी यूपी 100 पुलिस

घायल प्रधान के अनुसार घटना के समय यूपी 100 पुलिस घटनास्थल से 100 मीटर दूर खड़ी थी, लेकिन बदमाशों की फायरिग के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर किशनी मौके पर पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.