जल्द भरिए भोगांव-मैनपुरी फोरलेन पर फार्राटा
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अब भोगांव-मैनपुरी फोरलेन पर फर्राटा भरने के लिए लंबा इंतजार नह
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: अब भोगांव-मैनपुरी फोरलेन पर फर्राटा भरने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। डेढ़ साल से रुका फोरलेन का काम फिर से शुरू हो गया। नए वित्तीय वर्ष में शासन ने धनराशि बेज दी है।
जिले में भोगांव-मैनपुरी रोड को फोरलेन करने के लिए सपा सरकार ने हरी झंडी दी थी। इसके लिए कुल 2.92 अरब रुपये स्वीकृत किए थे। पहली किश्त के रूप में एक फीसद धनराशि भी जारी कर दी गई थी। काम भी आनन-फानन में शुरू हुआ, लेकिन बाद में बजट न मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटक गया। लगभग डेढ़ साल बाद फिर सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में धनराशि भेजी है। जिससे निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
जिले में किलोमीटर 25 से किलोमीटर 61.8 तक सड़क को फोरलेन किया जाना है। ऐसे में कुल 31.3 किलोमीटर सड़क को जिले की सीमा में फोरलेन किया जाना है। लेकिन घिरोर में बाइपास की स्वीकृति के बाद इसकी लंबाई बढ़कर 38.8 किलोमीटर हो गई है। पहले जारी हुई धनराशि से खोदाई के बाद गिट्टी डालने का काम किया गया था। इसके बाद अब तक कोई धनराशि जारी नहीं की गई थी। लेकिन एक अप्रैल को एक बार फिर 10.9 करोड़ रुपये जारी होने के बाद फोरलेन का कार्य शुरू हो गया है। अगर शासन से समय-समय पर धनराशि जारी होती रही, तो जल्द ही फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग आरपी ¨सह ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद फोरलेन का काम शुरू कर दिया गया है।