विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार का कहर जारी, वृद्ध की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 18 Sep 2018 10:38 PM (IST)

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सूबेदार (80) को सोमवार की देर शाम इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उनको ...और पढ़ें

बुखार का कहर जारी, वृद्ध की मौत
बुखार का कहर जारी, वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सूबेदार (80) को सोमवार की देर शाम इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उनको तेज बुखार था। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉ. पीके दुबे का कहना है कि सबसे ज्यादा वायरल बुखार और टायफाइड फैल रहा है। ईएमओ डॉ. आकांक्षा ¨सह का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा समस्या हो रही है। बिस्तर कम पड़ रहे हैं। एक-एक बिस्तर पर दो से तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। ये है स्थिति

नौ सितंबर से 16 सितंबर 2018 तक सप्ताह भर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उल्टी-दस्त के 58, टायफाइड के 78, मलेरिया के 15 और बुखार के 1348 मरीजों को उपचार दिया गया है। इनमें से गंभीर हालत में 80 को सैफई भी रेफर किया गया। हमने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। फिर भी बिस्तर कम पड़ रहे हैं। अगर, सीएमओ स्तर से पहल कर अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध करा दिए जाएं तो मरीजों को भर्ती करने में आसानी होगी।

डॉ. आरके सागर

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।