Move to Jagran APP

गृह क्लेश के चलते पिता ने पुत्र को मारी गोली

अजीतगंज संसू। सौतेली मां के कारण गृहक्लेश होने पर एक पिता अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से पुत्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 06:26 AM (IST)
गृह क्लेश के चलते पिता ने पुत्र को मारी गोली
गृह क्लेश के चलते पिता ने पुत्र को मारी गोली

संसू, अजीतगंज: सौतेली मां के कारण गृहक्लेश होने पर एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से पुत्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी सुरेश यादव पूर्व सैनिक है। सुरेश की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने पूनम देवी के साथ दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी के पुत्र सीपू यादव और सुरेश की दूसरी पत्नी पूनम देवी अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। पूनम देवी और सीपू में आए दिन विवाद होता रहता है। रविवार रात 10 बजे गृहक्लेश के चलते सीपू और पूनम देवी में विवाद होने लगा। तभी सुरेश ने अपनी दोनाली बंदूक से सीपू के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीपू के कंधे में लगी। गोली लगने से घर में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को बंदूक और खोखे सहित हिरासत में ले लिया। वहीं घायल सीपू को इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया गया है। सीपू को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.