भोगांव में छह घंटे ठप रही बिजली
मैनपुरी, भोगांव : भीषण गर्मी में बिजली संकट ने शनिवार को भोगांववासियों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी। म
मैनपुरी, भोगांव : भीषण गर्मी में बिजली संकट ने शनिवार को भोगांववासियों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी। मुख्य ट्रांसफारमर का केबल बॉक्स दोपहर में फट गया। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम आठ बजे आपूर्ति चालू हो पाई। छह घंटे तक बिना बिजली लोगों का बुरा हाल हो गया।
हादसा दोपहर करीब दो बजे बिजली उपकेंद्र पर कस्बे की आपूर्ति के लिए रखे पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफारमर का केबल बॉक्स अचानक ओवरलो¨डग के कारण फट गया। केबल बॉक्स फटने से पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई। केबल बॉक्स में खामी दूर करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। शनिवार को मौसम का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में बिना बिजली लोग बेहाल हो गए। उमस के कारण पसीना-पसीना लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। केबल बॉक्स फटने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, तो मैनपुरी शहर से नया केबल बॉक्स भेजा गया। पहले शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद जताई गई, लेकिन बिजली नहीं आई। शाम आठ बजे नया केबल बॉक्स लगाने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। लोगों ने गर्मी में इस दौरान हाथ पंखे का सहारा लिया। पूर्व में भी कस्बे में रखे तीन ट्रांसफारमरों में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण पांच दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। एक पखवाड़़े के बाद फिर केबल बॉक्स में आग लग जाने से दिक्कत हुई। उपखंड अधिकारी रविशंकर व अवर अभियंता एसके ¨बद ने बताया कि नया केबल बॉक्स लगाकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। उन्होंने बताया कि कस्बे के अतिरिक्त देहात की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है।