एलाऊ मतदान केंद्र पर हंगामे का वीडियो वायरल, जांच में जुटे अधिकारी
मैनपुरी जासं। मतदान केंद्र पर हंगामे का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग पीठासीन अधिकारी पर एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे है। एक बुजुर्ग महिला तो काफी नाराज दिखाई दे रही है। कुछ लोग उसे समझाते दिखाई दे रहे है।
जासं, मैनपुरी : मतदान केंद्र पर हंगामे का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग पीठासीन अधिकारी पर एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे है। एक बुजुर्ग महिला तो काफी नाराज दिखाई दे रही है। कुछ लोग उसे समझाते दिखाई दे रहे है।
वायरल वीडियो में मतदान केंद्र के ऊपर प्राथमिक विद्यालय एलाऊ अंकित दिखाई दे रहा है। एक बुजुर्ग महिला नाराज हालत में मतदान केंद्र से बाहर निकलती दिखाई दी। पीछे से आए कुछ युवक उसे रोककर मतदान करने के लिए मनाते दिखाई दे रहे है। वहीं कुछ लोग हंगामा करते हुए कह रहे हैं कि पीठासीन अधिकारी अपनी पसंद की पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहा है। विरोध करने पर मतदान करने में अड़चन पैदा करता है। वीडियो में काफी देर तक हंगामा दिखाई दे रहा है। पुलिस कर्मी लोगों को समझाते दिखाई दे रहे है। एसओ एलाऊ भानु प्रताप ने बताया कि मतदान के दौरान परिचय पत्र को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पीठासीन अधिकारी पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए थे। विवाद को शांत करा दिया गया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी को फटकार भी लगाई थी। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।