दुल्हन की तरह सजाए गए बूथ, सेल्फी लेने की भी व्यवस्था
मैनपुरी जासं। मतदान को बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं का खास ख्याल रखने की हुई है। मतदान फीसद बढ़ाने के लिए मॉडल बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए इन बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
जासं, मैनपुरी : मतदान फीसद बढ़ाने के लिए मॉडल बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए इन बूथों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यहां न सिर्फ मतदाताओं के बैठने के प्रबंध कराए जाएंगे बल्कि उनके लिए मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
डिप्टी कलेक्टर प्रेमप्रकाश का कहना है कि हर एक विधानसभा में लगभग 10 बूथों को मॉडल बूथ बनाए गए हैं। सौ फीसद मतदान के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से मॉडल बूथों को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। यहां रंगोली बनवाकर वोटरों को मतदान का महत्व समझाया जाएगा। होंगे स्वच्छ शौचालय, मिलेगी व्हील चेयर
मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। लाइन में लगे-लगे इन्हें असुविधा न हो, इसके लिए मतदान कार्मिक उन्हें बैठने के लिए स्थान भी उपलब्ध कराएंगे। दिव्यांगों को सुरक्षित ले जाने के लिए व्हील चेयर भी मुहैया कराई जाएगी। इतना ही नहीं, मॉडल बूथों के शौचालयों को साफ रखा जाएगा। पानी के भी पर्याप्त इंतजाम कराए जाएंगे।