Move to Jagran APP

आधी आबादी को लुभाएंगे पिक बूथ, मतदान की तैयारियां पूर्ण

मैनपुरी जासं। संसदीय सीट के लिए होने वाला मतदान पहली बार महिलाओं को एक अलग अहसास कराएगा। बूथों को महिलाओं के सबसे पसंदीदा गुलाबी रंग से सजाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर मैनपुरी की चारों तहसीलों में चार पिक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सब कुछ गुलाबी रंग से सजेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 10:23 PM (IST)
आधी आबादी को लुभाएंगे पिक बूथ, मतदान की तैयारियां पूर्ण
आधी आबादी को लुभाएंगे पिक बूथ, मतदान की तैयारियां पूर्ण

जासं, मैनपुरी : संसदीय सीट के लिए होने वाला मतदान महिलाओं को एक अलग अहसास कराएगा। बूथों को महिलाओं के पसंदीदा गुलाबी रंग से सजाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर मैनपुरी की चारों तहसीलों में चार पिक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सब कुछ गुलाबी रंग से सजेगा। गुब्बारों से लेकर टेंट और कुर्सियों से लेकर पानी के कैंपर तक सभी गुलाबी होंगे। जिन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी, वे भी गुलाबी रंग की साड़ी और दूसरे परिधान पहनकर आएंगी।

prime article banner

मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट के जो आवरण बनाए जाएंगे, वे भी गुलाबी रंग के होंगे। मुख्य गेट पर ही मौजूद महिला कर्मचारी हाथों में गुलाबी रंग की थाली में गुलाबी रंग के फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर बूथ पर आने वाली महिला मतदाताओं का स्वागत करेंगी। उन्हें बूथ तक ले जाने वाला रास्ता भी गुलाबी रंग के कारपेट से सजाया जाएगा। पिक बूथों पर बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी तक हर कोई महिला ही होगी। सिर्फ मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री फोर्स के सशस्त्र पुरुष जवानों को तैनात किया जाएगा। यहां बनेंगे पिक बूथ

मतदान के दौरान मंगलवार को जिले की पांच तहसीलों में पिक बूथ बनेंगे। ऐसे बूथ मैनपुरी के बूथ संख्या 102 प्राथमिक पाठशाला बाल निकेतन, करहल रोड के अलावा भोगांव के बूथ संख्या 331 प्राइमरी पाठशाला बेवर, किशनी के बूथ संख्या 306 प्राइमरी स्कूल, करहल के बूथ संख्या 57 जैन इंटर कॉलेज, करहल में बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.