शादी से इन्कार करने पर बुजुर्ग विधुर ने की थी वृद्धा की हत्या
हिरासत में आए आरोपित ने बताई घटना की वजह 15 हजार का इनामी था हत्यारोपित जेल भेजा। फोटो नं. 19 संसू बिछवां शादी से इन्कार करने पर बुजुर्ग विदुर ने वृद्धा की गला घोंटकर हत्या की थी। पकड़े जाने पर आरोपित ने खुद ही पूरी घटना के स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तार पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना की बजह सामने आने के बाद गांव के लोग हैरान है। थाना बिछवां के गांव भूटा निवासी केसररानी (60) पत्नी स्व. अमीर सिंह 19 सितंबर 201
बिछवां, संवादसूत्र। शादी से इन्कार करने पर बुजुर्ग विधुर ने वृद्धा की गला घोंटकर हत्या की थी। पकड़े जाने पर आरोपित ने खुद ही पूरी घटना के स्वीकार किया है।
थाना बिछवां के गांव भूटा निवासी केसररानी (60) पत्नी स्व. अमीर सिंह 19 सितंबर 2018 को लापता हो गई थी। अगले दिन उनका शव गांव से बाहर खेतों में पड़ा मिला। पुलिस ने खोजी श्वान के जरिए सुराग लगाया तो खोजी श्वान दौड़कर गांव के भारत सिंह के नलकूप तक गया। तहकीकात में भारत सिंह (65) के खिलाफ सुबूत मिलते चले गए। पुलिस ने भारत सिंह की तलाश शुरू की तो वह फरार हो गया। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सोमवार को उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर बिछवां ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक भारत सिंह ने स्वीकार किया कि वह विधुर है। केसररानी विधवा थी। वह केसररानी पर शादी करने के लिए दबाव बनाता था। लेकिन केसररानी बुढ़ापे में शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए वह केसररानी से नाराज हो गया था। उसने केसररानी की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को पुआल के नीचे छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।