Move to Jagran APP

जलभराव होने पर महिलाओं ने रोका रास्ता

गुरुवार को नगर के मुहल्ला हवेली की गली में हुए जलभराव से परेशान महिलाओं ने गली पर ईंटें व अवरोध लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 12:55 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 12:55 AM (IST)
जलभराव होने पर महिलाओं ने रोका रास्ता
जलभराव होने पर महिलाओं ने रोका रास्ता

संसू, किशनी (मैनपुरी) : नगर के मुहल्ला हवेली की गली में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। गली पर ईटें व अवरोध लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। चेयरमैन के दो दिन में जलनिकासी की व्यवस्था करने के आश्वासन पर उन्होंने रास्ता खोला।

loksabha election banner

मुहल्ला हवेली में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो गया है। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। आक्रोशित महिलाओं ने सुबह नौ बजे रास्ते को ईंटों से बंद कर दिया। क्षेत्रीय निवासी शालिनी गुप्ता, मालती राठौर, सुनील गुप्ता सहित एक दर्जन लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि कई बार नगर पंचायत से कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर चेयरमैन अनिल मिश्रा मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।

दलदल युक्त रास्ते से निकलने में ग्रामीण परेशान

दन्नाहार : क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्होर पुवां के गांव घुराई की गली दलदल में तब्दील हो गयी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गुरुवार को प्रर्दशन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं। किसी ने समस्या की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। ग्रामीण राजवीर ¨सह ने बताया कि उनकी पुत्री बेबी की 10 फरवरी को शादी है। लेकिन घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। भूमिराज ¨सह, धर्मवीर ¨सह, रक्षपाल, सुधाकर, अंगद ¨सह, आलम ¨सह, जवाहर लाल, किताबश्री, राममूर्ति, किरन देवी, मिथलेश ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.