Move to Jagran APP

राष्ट्रीय पुरस्कार से जिले का बढ़ा गौरव

भोगांव संसू। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जिले का गौरव बढ़ाने वाले शिक्षक इशरत अली को प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही उनकी हौसला अफजाई की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 05:10 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:12 AM (IST)
राष्ट्रीय पुरस्कार से जिले का बढ़ा गौरव
राष्ट्रीय पुरस्कार से जिले का बढ़ा गौरव

संसू, भोगांव : राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जिले का गौरव बढ़ाने वाले शिक्षक इशरत अली को प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही उनकी हौसला अफजाई की।

loksabha election banner

ब्लॉक सुल्तानगंज के प्राथमिक विद्यालय रजवाना के प्रधानाचार्य इशरत अली को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया। इशरत की उपलब्धि पर गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संघ की जनपदीय इकाई ने मुहल्ला मिर्धा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इशरत अली ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। युवा शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेकर अपने स्कूलों का कायाकल्प कर इस होड़ में शामिल होने का प्रयास करना चाहिए। संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने साथियों के साथ इशरत अली को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान संरक्षक सत्यवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ. आलोक शाक्य, व्योमशरण सक्सेना, इमरान जावेद खान, जितेंद्र कुमार, अख्तर आदिल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.