Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dimple Yadav Net Worth: 60 लाख के गहने, बेटी का लंदन में अकाउंट...; कितनी संपत्ति की मालकिन हैं डिंपल यादव?

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 09:45 AM (IST)

    Mainpuri Lok Sabha Election समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार को उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 15 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। जबकि लाखों रुपये की देनदारी भी है। डिंपल के पति अखिलेश यादव के पास 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

    Hero Image
    सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास करीब 15 करोड़ से अधिक की चल

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। (Dimple Yadav Net Worth) सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास करीब 15 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीकॉम शिक्षित डिंपल यादव के हाथ में 5.72 लाख रुपये नकद भी हैं, जबकि पति अखिलेश यादव के पास करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 25 लाख से अधिक की नकदी हाथ में है। कई बैंकों में संचालित खातों में भी लाखों रुपया जमा है।

    चार करोड़ से अधिक चल संपत्ति

    मंगलवार को नामांकन (Mainpuri Lok Sabha Seat) के साथ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, वर्तमान में उनके पास चार करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। डिंपल यादव के पास दो साल पहले 59.76 लाख रुपये के गहने थे, अब भी उतने ही हैं।

    उन पर और पति अखिलेश यादव पर कई लाख की देनदारी भी है। 46 वर्षीय डिंपल यादव पर कोई मुकदमा नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार, उनके पति अखिलेश यादव पर वर्तमान में करीब 25 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

    देनदारी भी है डिंपल पर

    सपा प्रत्याशी कर्जदार भी हैं, उन पर 74 लाख से अधिक ऋण है, जबकि अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख का ऋण है। दो साल पहले उप चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने 59 लाख के गहने बताए थे, जो आज भी हैं। दोनों के एलआईसी, जनरल इंश्योरेंस आदि में लाखों की धनराशि भी है।

    आश्रित अदिति भी लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं, इनके खाते में कई लाख जमा है। अन्य आश्रित अर्जुन यादव और टीना पर कोई संपत्ति और नकदी नहीं है। अदिति का लंदन में भी खाता है।

    इसे भी पढ़ें: ‘माफिया के लिए राम नाम सत्य…’, कैराना और नगीना की जनसभा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी