Move to Jagran APP

बीलो में पहुंचा मगरमच्छ, फैलाई दहशत

कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ को काबू में किया और उसे नहर में छोड़ा गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 09:46 PM (IST)
बीलो में पहुंचा मगरमच्छ, फैलाई दहशत
बीलो में पहुंचा मगरमच्छ, फैलाई दहशत

बिछवां (मैनपुरी, जागरण संवाददाता) : क्षेत्र के गांव बीलों के पास मगरमच्छ पहुंचने से दहशत फैल गई। घटना रात के समय की है। अगर लोग सजग नहीं होते तो किसी की जान भी जा सकती थी। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ को काबू में किया। उसे नहर में छोड़ा गया।

loksabha election banner

बीलों के ग्रामीण शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक 12 फुट लंबा मगरमच्छ रेंगते हुए वहां पहुंच गया। मगरमच्छ ग्रामीणों पर हमला कर पाता। उससे पहले ही एक ग्रामीण की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर सभी दूर हट गए। मगरमच्छ ग्रामीण को देखकर आक्रोशित हो रहा था। उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह आक्रामक होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। गांव के लोग मगरमच्छ पर नजर बनाए हुए थे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया। उसे एक वाहन में रखकर ¨सहपुर नहर में छोड़ दिया। गांव बीलों से कुछ ही दूरी पर नहर निकली है, लेकिन उसमें पानी नहीं है। पास ही एक तालाब भी है। मगरमच्छ कहां से आया, इसको लेकर सही जानकारी नहीं मिल पाई है। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को दिनभर गांव के लोग मगरमच्छ की चर्चा करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.