Move to Jagran APP

भटकते लोगों को घरों तक पहुंचाने की पहल

दिल्ली नोएडा और अन्य जगहों से पैदल आए लोगों को प्रशासन ने बसों से पहुंचाया नौ बसों के जरिए 300 लोगों को कराया रवाना एआरटीओ ने कराया इंतजाम

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:02 AM (IST)
भटकते लोगों को घरों तक पहुंचाने की पहल
भटकते लोगों को घरों तक पहुंचाने की पहल

जासं, मैनपुरी: देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद बड़े शहरों में रह रहे लोग अपने घरों को जा रहे हैं। कोई वाहन नहीं है, इसलिए लोग सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करना शुरू कर दिया है। दिल्ली, नोएडा और अन्य स्थानों पर नौकरी करने वाले 300 लोगों को प्रशासन की पहल पर उनके जिलों तक भेजने का इंतजाम किया गया। एआरटीओ ने नौ बसों के जरिए 300 लोगों को उनके जिलों के लिए रवाना किया है।

loksabha election banner

एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि गैर जिलों से तमाम लोग पैदल आ रहे हैं। उन्हें कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, इटावा सहित अन्य जिलों में जाना है। पैदल लंबी दूरी तय करने के बाद भी शारीरिक रूप से इतना थक चुके हैं कि उनका पैदल चलना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है।

शनिवार सुबह पांच बसों के जरिए 150 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया है। वहीं दोपहर बाद चार बसों के जरिए 150 लोगों को रवाना किया गया। बसों को पूरी तरह सेनेटाइज किया गया था। सभी यात्रियों और उनके सामान को सेनेटाइज करने के बाद बस में चढ़ने दिया गया। सभी यात्रियों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई है।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को जिले के बार्डर तक पहुंचाया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते अपनी बसों को दूसरे जिले में संचालित नहीं कराया जा सकता है। इसलिए संबंधित जिलों को जानकारी दे दी गई है। इन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.